scriptMP Assembly by-election: करैरा में कांग्रेस प्रत्याशी जाटव का विरोध शुरू, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला | Protest against Congress candidate Pragilal Jatav in Karaira | Patrika News

MP Assembly by-election: करैरा में कांग्रेस प्रत्याशी जाटव का विरोध शुरू, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

locationशिवपुरीPublished: Sep 13, 2020 10:21:41 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

कांग्रेस नेताओं ने कहा, बाहरी प्रत्याशी बर्दाश्त नहीं।

MP Assembly by-election: करैरा में कांग्रेस प्रत्याशी जाटव का विरोध शुरू, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

MP Assembly by-election: करैरा में कांग्रेस प्रत्याशी जाटव का विरोध शुरू, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

करैरा/शिवपुरी. शिवपुरी जिले के करैरा में होने वाले MP Assembly by-election उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव का विरोध करते हुए रविवार को दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। इस दौरान जाटव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। पुतला दहन करैरा नगर में पुलिस सहायता केंद्र के पास किया गया। मालूम हो, इससे पूर्व नगर के एक मैरिज गार्डन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड़ कांग्रेस में आए प्रागीलाल को टिकट मिलने पर विरोध किया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि अन्य पार्टी से आए व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाए तथा अगर टिकट नहीं बदला गया तो हम चुनाव में पार्टी का विरोध करेंगे। विरोध करने वालों में प्रदेश किसान कांग्रेस की सचिव अश्विनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष दाताराम यादव, मंडल अध्यक्ष पीतम सिंह, कल्याण सिंह परमार, रामजी दुबे, केपी यादव, गजेंद्र यादव, कैलाश लोधी, हरगोविंद सेन, मोनू नीखरा, संजय यादव, रामपाल यादव, वीर सिंह रावत, श्रीलाल रावत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पहले हुई बैठक, पर्दे के पीछे शकुंतला
करैरा उपचुनाव MP Assembly by-election के लिए कांगे्रस से प्रत्याशी बनाए गए जाटव का पुतला फूंकने से पहले नगर के रामराजा गार्डन में रविवार को पहले बैठक हुई, जिसमें विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। इतना ही नहीं, करैरा की पूर्व विधायक शकुंतला खटीक ने पुतला दहन के वीडियो भी ग्रुपों में डाले हैं, जिससे यह तय है कि पर्दे के पीछे से वे भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो