script

देवर ने भाभी को पत्नी बनाकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म…

locationशिवपुरीPublished: Sep 19, 2017 10:41:53 pm

विधवा महिला ने अपने देवर सहित सास, ससुर, छोटे देवर व देवरानी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्जकराया है।

Brother-in-law, marriage vandalism, rape, police, case, complaint, complaint, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news
शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के भारतीय विद्यालय के पास निवासरत एक विधवा महिला ने अपने देवर सहित सास, ससुर, छोटे देवर व देवरानी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्जकराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद सभी ने मिलकर देवर के साथ शादी करने की बात कही। बाद में देवर उसको पत्नी बनाकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में गर्भ ठहर गया तो उसका जबरन गर्भपात करा दिया। जब शादी करने की बात कही तो पूरा परिवार व देवर इससे इंकार करने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने यह कार्रवाई करवाई। एक महिला का विवाह कुछ दिन पूर्व एक युवक से हुआ था। बाद में उसकी मौत होने के बाद परिजनो ने बेबा की शादी मृतक के छोटे भाईहरीसिंह कुशवाह के साथ करने की बात कही जिस पर से हरिसिंह ने अपनी ही भाभी से अवैध संबंध बना लिए। बाद में जब गर्भठहर गया तो परिवार के लोगो ने उसका गर्भपात तक करा दिया। इसके बाद जब देवर ने शादी से इंकार करते हुए दूसरी जगह शादी की बात कही तो महिला बीते रोज फिजिकल थाने पहुंची ओर देवर हरिसिंह, ससुर प्रेम कुशवाह, सास रामवती, छोटा देवर आनंद कुशवाह व देवरानी कुसुम के खिलाफ दुष्कर्मकी शिकायत दर्जकराई। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
नाबालिग से दुष्कर्म, केस दर्ज
शिवपुरी. पोहरी के ग्राम मेहरा में रहने वाली १५ वर्षीय किशोरी के साथ मेहरबान सिंह शिकारी निवासी ग्राम बिलौआ थाना छर्च ने सोमवार को चिरौंजी जाटव ने दुष्कर्म कर दिया। बताया जाता है कि पीडि़ता खेत में काम करने आई थी, तभी आरपी ने इस घटना को अंजाम दे डाला। बाद में पीडि़ता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
युवती से छेड़छाड़, मामलादर्ज
शिवपुरी. नरवर में रहने वाली एक १७ वर्षीय युवती के साथ मगरौनी के ग्राम केरूआ निवासी पवन रावत ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। बाद में पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्जकर लिया है।
किशोरी से छेड़छाड़ , प्रकरण दर्ज
शिवपुरी. शहर के जल मंदिर रोड पर मंगलवार की दोपहर में एक १५ साल की किशोरी के साथ मजेजी हाउस के पास रहने वाले युवक अजहर अली ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्जकर लिया है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो