script

शिवपुरी के खिलाडिय़ों ने जीते 16 गोल्ड, 2 सिल्वर व 8 ब्रांज मेडल

locationशिवपुरीPublished: Dec 08, 2019 10:37:08 pm

Submitted by:

Rakesh shukla

जूनियर व सीनियर प्रतियोगिता में बने ओवर ऑल चैम्पियन

शिवपुरी के खिलाडिय़ों ने जीते 16 गोल्ड, 2 सिल्वर व 8 ब्रांज मेडल

शिवपुरी के खिलाडिय़ों ने जीते 16 गोल्ड, 2 सिल्वर व 8 ब्रांज मेडल

शिवपुरी. कुराश राज्य स्तरीय यूथ जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश कुराश एसोसिएसन के तत्वाधान में 5 से 7 दिसम्बर तक ग्वालियर ऐसोसियेशन द्वारा मदन मोहन मंदिर ग्वालियर में किया गया।

इस प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले से प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में 25 खिलाडिय़ों ने भागीदारी करते हुए शिवपुरी को यूथ जूनियर प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक, 5 कास्य पदक और सीनियर प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक, और 3 कांस्य पदक दोनों प्रतियोगिता में कुल 16 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 8 कांस्य पदक कुल 26 पदक प्राप्त किए। शिवपुरी जिले के खिलाडिय़ों के द्वारा सर्वाधिक स्वर्ण पदक प्राप्त करने के आधार पर यूथ जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में ओवर ऑल चैम्पियन रहते हुये शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया।
किस वर्ग में किसने जीते मेडल

जूनियर वर्ग में कुल हर्षिता वरैया, शिखा शर्मा, दिवाकर दीक्षित, संजना सेन, निकिता कुशवाह, रशिम तोमर, निधि कुशवाह, नैना शर्मा, शैलेन्द्र परिहार, योगेश माझी, रामलखन गुर्जर ने स्वर्ण पदक, युसरा फातिमा रजत पदक, रिया खरे, दीपा जाटव, हनी कुशवाह,शिवानी चिड़ार, राशि गौड़ ने कांस्य पदक जीता।
सीनियर प्रतियोगिता में रश्मि तोमर, निधि कुशवाह, नैना शर्मा, शैलेन्द्र परिहार,योगेश माझी ने स्वर्ण पदक, रामलखन गुर्जर रजत पदक, दीपा जाटव कांस्य पदक, नितिन मौर्य कंास्य पदक, मोहित जाटव कांस्य पदक जीता।

ट्रेंडिंग वीडियो