रुपए दोगुने होने का लालच ; मकान बेचा, लोन लिया और गवां बैठा 52 लाख रुपए
काला जादू करके रुपए दुगने करने का झांसा दे रहा था गोली का शिकार शिक्षक
मकान बेचकर, लोन लेकर 52 लाख रुपए दिए थे गोली मारने वाले युवक ने
घटना के चंद घंटो बाद ही पुलिस ने दिनारा के छितीपुर से दबोचे चारो आरोपी
शिवपुरी
Updated: March 28, 2022 10:05:03 pm
काला जादू करके रुपए दुगने करने का झांसा दे रहा था गोली का शिकार शिक्षक
मकान बेचकर, लोन लेकर 52 लाख रुपए दिए थे गोली मारने वाले युवक ने
घटना के चंद घंटो बाद ही पुलिस ने दिनारा के छितीपुर से दबोचे चारो आरोपी
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बामौरकलांथाना अंतर्गत जैनपथ होटल के पास एक शिक्षक दंपत्ति पर गोली चलाकर मारने का प्रयास करने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने दिनारा के छितीपुर से दबोच लिया। जब आरोपियों से पूछताछ की तो उस कहानी को सुनकर पुलिस भी चकरघिन्नी हो गई। क्योंकि गोली का शिकार हुआ शिक्षक काला जादू करके रुपए दुगने का झांसा देता रहा, और इस तरह गोली मारने वाले युवक से 52 लाख हड़प लिए और जब वो वापस मांगने आया तो विवाद की स्थिति बन गई। जबकि आरोपी बने युवक रोहित ने शिक्षक मनोज को रुपए देने के लिए न केवल अपना घर बेच दिया, बल्कि लोन तक निकाला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक खनियांधाना निवासी शिक्षक मनोज जैन अपनी पत्नी स्वर्णलता के साथ कार में सवार होकर रविवार की रात करीब ८ बजे खुरई से खनियांधाना आ रहे थे। इसी दौरान उनको बामौरकंला थाने से ५ किमी पहले जैनपथ होटल के पास एक कार सवार चार लोगों ने घेर लिया और शिक्षक के वाहन चालक को अपने वाहन में बंधक बनाकर रख लिया। इसके बाद एक युवक ने कट्टे से मनोज व उसकी पत्नी पर फायर किए जिसमें दोनो के पैरो में गोली लगी।घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। बदमाशों की कार के कांच पर बाल्मीक लिखा था और शिक्षक मनोज ने भी एक आरोपी रोहित बारबेले को पहचान लिया था। इस पर से पुलिस ने जिले में चारो तरफ नाकाबंदी की और दिनारा में छितीपुर के पास पुलिस ने उक्त बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में रोहित बारबेले, धर्मेन्द्र चौहान निवासीगण इंदौर व केशव सिंह, अजय द्विवेदी निवासी सतना शामिल है। बदमाशों में से एक बदमाश रोहित ने बताया कि वह शिक्षक मनोज को दो साल से जानता था और पैसा डबल करने के नाम पर उससे मनोज ने करीब ५० लाख रुपए ले लिया था।लेकिन बाद में पैसा डबल नही किया और अब उसका पैसा भी वापस नही दे रहा था। इसी पर से मैंने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि बदमाश रोहित की बात में क्या सच्चाई है, इसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है। इधर शिक्षक दपंत्ति का ग्वालियर में इलाज चल रहा है।
काले जादू के लिए बाहर से मंगाया था सामान
बताते हैं कि गोलीकांड में फरियादी बने शिक्षक मनोज जैन ने काला जादू करने के लिए आरोपी बने रोहित से सामान मंगवाया था। जिसमें गुहाटी आसाम से सिंदूर व कानपुर से कपूर मंगवाया था। रुपए डबल करने के फेर में रोहित मुंहमांगी राशि शिक्षक को देता रहा और फिर जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो फिर रविवार की रात को यह घटना हो गई।
यह बोले एसपी
- हमने घटना को अंजाम देने वाले चारो आरोपियों को पकड़ लिया है।एक आरोपी को घायल शिक्षक पहले से जानते थे। बदमाश के मुताबिक पैसो के लेनदेन की बात सामने आई है।अब इस बात में कितनी सच्चाई है। इसकी हम लोग जांच कर रहे है।
राजेश सिंह चंदेल, एसपी शिवपुरी।

काला जादू करके रुपए दुगने करने का झांसा दे रहा था गोली का शिकार शिक्षक
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
