script

जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद,भारी संख्या में पहुंची पुलिस

locationशिवपुरीPublished: Jun 28, 2019 06:06:52 pm

Submitted by:

monu sahu

पथराव व कट्टे से फायर होने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पहुंची पुलिस

police

जमीन को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़े, मामला दर्ज

शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना अंतर्गत ग्राम बैसोरा कला में लोधी समुदाय के दो पक्षों में शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया।घटना में दोनों पक्षो ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की, जिससे दोनों पक्षों के लोग गंभीर घायल हो गए। ऐसी चर्चाहै कि एक पक्ष ने कट्टे से फायर भी किया है।घायलों को इलाज के लिा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षो पर क्रॉस प्रकरण दर्जकर लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह ग्राम बैसोराकला में पड़ोस में रहने वाले दो लोधी परिवारों के बीच शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया।
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : गार्ड की आंखों में मिर्ची झोंककर बाल संप्रेक्षण गृह से भागे तीन किशोर, पुलिस में खलबली

बादाम सिंह लोधी व महाराज सिंह लोधी दोनों सामने पड़ी शासकीय जमीन पर अपना कब्जा बता रहे हैं। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। एक पक्ष के महाराजसिंह लोधी का कहना है कि बादामसिंह लोधी व उसके भाई करन सिंह लोधी ने कट्टे से फायर किया है।
इसे भी पढ़ें : टॉर्चर का तरीका नहीं, सिर्फ नाम, चेहरे बदले, पत्नी बोली- इमरान को गाड़ी में लादकर ले गए

बाद में मामला पुलिस के पास पहुंचा जहां पुलिस ने महाराज सिंह की ओर से बादाम सिंह लोधी व उसके भाई करन सिंह लोधी पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बादामसिंह की ओर से महाराज सिंह लोधी व उसके पुत्र पुष्पेंद्र लोधी, नीलेश लोधी व पत्नी मालती लोधी के खिलाफ प्रकरण कायम किया है।
इसे भी पढ़ें : पच्चीस मिनट की बारिश से लोगों को मिली राहत, मौसम वैज्ञानिक ने बोली यह बात

घटना में महाराज सिंह लोधी व पुष्पेंद्र लोधी व दूसरे पक्ष में बादाम सिंह लोधी को घायल बताया जा रहा है। पुष्पेन्द्र लोधी की हालत गम्भीर है।सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो