scriptशिवपुरी में जमीन विवाद पर युवक को मारी गोली | Youth shot dead over land dispute in Shivpuri | Patrika News

शिवपुरी में जमीन विवाद पर युवक को मारी गोली

locationशिवपुरीPublished: Jul 10, 2020 10:54:16 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

गोली संजय के पेट को छुकर निकल गई। बाद में घायल हालत में संजय को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

शिवपुरी में जमीन विवाद पर युवक को मारी गोली

शिवपुरी में जमीन विवाद पर युवक को मारी गोली

शिवपुरी. सिरसौद थाना क्षेत्र के आटा मिल के पास शुक्रवार दोपहर एक युवक को चार लोगों ने मिलकर कट्टे से गोली मार दी। गोली युवक के पेट को छुकर निकल गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस हर पहलू पर जांच की बात कह रही है। इधर, पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दो को राउंडअप किया है। पुलिस की मानें तो जिनको राउंडअप किया है वह दोनों अपने घर में सोते में मिले। घटना के पीछे 5 साल पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शिवपुरी के फतेहपुर निवासी संजय (32) पुत्र रामचरण कुशवाह शुक्रवार दोपहर करीब २ बजे पोहरी से वापस अपने घर बाइक से शिवपुरी आ रहा था। संजय आटा मिल के पास पहुंचा था, तभी दो बाइक पर सवार घनश्याम परिहार, आकाश कुशवाह, चंदन कुशवाह व धर्मेन्द्र कुशवाह मौके पर आ गए और चारों ने उसे रोक लिया। इसके बाद घनश्याम ने संजय में कट्टे से गोली मार दी। गोली संजय के पेट को छुकर निकल गई। बाद में घायल हालत में संजय को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां पर पुलिस को दिए बयान में संजय ने बताया कि उसका आकाश और घनश्याम से कई साल पुराना एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। पहले यह चारो युवक उसके पड़ोस में रहते थे और अच्छे मिलने वाले थे। बाद में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया और इसी के चलते आज उस पर इन लोगो ने गोली चला दी। पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्लॉट के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश के चलते घटना होना बताई गई है। गोली भी पेट को छुकर निकली है। मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। फिलहाल चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
राजेश सिंह चंदेल, एसपी, शिवपुरी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो