scriptकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतदान, शुरुआत में मतदाताओं में दिखा जोश, दोपहर में धीमी रही रफ्तार | 6th phase matdan in high security shravasti up | Patrika News

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ मतदान, शुरुआत में मतदाताओं में दिखा जोश, दोपहर में धीमी रही रफ्तार

locationश्रावस्तीPublished: May 12, 2019 09:44:40 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम की खराबी की आई शिकायतें तो कुछ जगहों पर देर से शुरू हुआ मतदान।

6th phase matdan in high security shravasti up

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुआ मतदान, शुरुआत में मतदाताओं में दिखा जोश, दोपहर में धीमी रही रफ्तार

श्रावस्ती – लोक सभा श्रावस्ती क्षेत्र के लिए रविवार सुबह 7 बजे मतदान प्रारम्भ हुआ। सहालग व रमजान माह होने के कारण सुबह मतदाताओं में उत्साह रहा।जबकि दोपहर में मतदान की गति धीमी रही। वहीं पोलिंग बूथों पर दोपहर में एक दो मतदाता ही नजर आए। लेकिन शाम होते ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसके चलते पोलिंग बूथों पर देर शाम तक लोग मतदान के लिए डेट रहे। प्राथमिक विद्यालत बगुरैय्यां पर बने पोलिंग बूथ पर पत्नी के साथ पहुंचे डीएम दीपक मीणा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि सांसद दद्दन मिश्रा ने अलक्षेन्द्र इंटर कालेज भिनगा तो श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने मिर्चिहा पोलिंग बूथ पर मतदान किया। जबकि भिनगा विधायक असलम रायनी ने पूरे खैरी के प्राथमिक स्कूल में वोट डाला।

यहां आई ईवीएम में दिक्कतें

जमुनहा इलाके के बरगदहा में बूथ संख्या 16 में सुबह ही ईवीएम खराब हो गई। जिसके चलते मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद ईवीएम बदला गया जिसके बाद मतदान शुरू हुआ। वहीं जमुनहा के डांडे कुइयाँ में भी ईवीएम खराब हो गया। जहां ईवीएम बदलने के बाद काफी देर बाद मतदान शुरू हुआ। इसके साथ ही इकौना इलाके के कटरा के गुलहरिया गांव में भी बूथ संख्या 366 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान एक घंटे देरी से शुरू हुआ।

वोटर लिस्ट में नाम डिलीट होने के कारण मतदान से वंचित रहे करीब 250 मतदाता

सिरसिया इलाके के सिरसिया बाजार में वोटर लिस्ट से नाम डिलीट होने के कारण करीब 250 मतदाता मतदान करने से वंचित रह गए। जिसके बाद लोगो मे काफी नाराजगी दिखी। वोटर लिस्ट से नाम डिलीट होने के कारण आक्रोशित मतदाताओं ने प्रदर्शन भी किया। उनका आरोप था कि पिछली लोक सभा और विधान सभा मे उन्होंने मतदान भी किया था। मगर इस बार हम लोगो का नाम डिलीट हो गया। ये प्रशासन की लापरवाही है। वहीं सिरसिया बाज़ार निवासी दिव्यांग केवल राम बूथ तक तो पहुंचा पर वोटर लिस्ट से नाम डिलीट होने के कारण मतदान नही कर सका। ये प्रशासन की लापरवाही है।

दिव्यांगों ने भी अपने मताधिकार का किया प्रयोग –

भिनगा के अलक्षेन्द्र इंटर कालेज में बने बूथ पर दिव्यांगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
और जो लोग मतदान नही करते उन लोगो के लिए दिव्यांगों ने मिसाल पेश की।

लोक सभा श्रावस्ती में इस प्रकार रहा मतदान प्रतिशत

सुबह 9 बजे – 9.48%
सुबह 11 बजे – 23.05%
दोपहर 1 बजे – 33.17%
दोपहर तीन बजे – 42.66%
शाम 5 बजे तक 47.80%

मतदान के दिन भी सरकारी योजनाओं का गुड़गान करते दिखे बोर्ड

सिरसिया इलाके के भचकाही गांव में लगे सरकारी बोर्ड सरकार की योजनाओं का गुड़गान करते रहे।
जिसे ढकने की जहमत मतदान के दिन भी किसी ने नही उठाई।
जबकि चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी उसी रास्ते से बूथ तक आते जाते रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो