scriptबसपा बागी विधायक ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन, कहा- जल्द करूंगा सपा ज्वाइन | BSP MLA celebrates Akhilesh Yadav birthday in Shrawasti | Patrika News

बसपा बागी विधायक ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन, कहा- जल्द करूंगा सपा ज्वाइन

locationश्रावस्तीPublished: Jul 01, 2021 09:56:40 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

विधायक ने घोषणा की कि जिस दिन सपा अध्यक्ष से बुलावा आएगा, हम सब सपा की सदस्यता की रसीद कटवाएंगे.

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

श्रावस्ती. उत्तर प्रदेश की राजनीति में आये दिन चर्चा में बने रहने वाले बसपा के बागी विधायक असलम रायनी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आज सपा कार्यालय पहुंचकर हलचल मचा दी। असलम रायनी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा कार्यालय पहुंच गए और केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सपा कार्यालय पर सपा के दोनों पूर्व विधायक के साथ ही सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहां असलम रायनी ने अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान बसपा विधायक असलम रायनी ने कहा कि नवम्बर से लेकर जून तक जो अफवाहें उड़ रही थी उसी को लेकर आज हमने और हमारे कार्यकर्ताओं ने एक सुर में यह तय किया कि आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटना है। तो उसी को लेकर जन्मदिन मनाने के लिए हम लोग सभी कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई देता हूँ, वो दीर्घायु हो और खूब आगे बढ़ें।
जल्द ही सपा की सदस्यता की रसीद काटवाएंगे-

विधायक असलम रायनी ने यह भी घोषणा की कि इसी जुलाई माह में जिस दिन सपा अध्यक्ष के कार्यालय से मुझे बुलावा आएगा, हजारों की संख्या में हम लोग सपा की सदस्यता की रसीद कटवाएंगे और औपचारिक रूप से इसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ही करेंगे।
बिहार जैसी स्थिति उत्तर प्रदेश में न बनने दें-

साथ ही साथ बसपा के बागी विधायक असलम रायनी ने असुउद्दीन उवैसी को नसीहत देते हुए और उत्तर प्रदेश की आवाम को आगाह करते हुए कहा कि बाहर से आये हुए नेताओं का स्वागत करना अच्छी बात है। वो स्वागत अच्छे से करें उन्हें बिरयानी खिलाएं उनकी खातिर दारी भी करें। लेकिन अगर एक भी कार्यकर्ता समाजवादी के पैनल से हट गया तो वह 5 साल बैठकर पछताएगा। इस लिए खासकर मैं उस आवाम को आगाह करना चाहता हूं कि बिहार जैसी स्थिति उत्तर प्रदेश में न बनने दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो