scriptयात्रियों को लेकर निकली बस रास्ते में पलटी, सात यात्री घायल | Bus full of passengers overturned | Patrika News

यात्रियों को लेकर निकली बस रास्ते में पलटी, सात यात्री घायल

locationश्रावस्तीPublished: Mar 31, 2021 06:01:23 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

– घायल यात्रियों को एम्बुलेंस की मदद से भेजा गया अस्पताल

untitled_3.jpg

श्रावस्ती. बहराइच से यात्रियों को बिठाकर भिनगा के लिए निकली प्राइवेट बस रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में तकरीबन 50 से 55 यात्री सवार थे। जिनमें से 7 लोग घायल बताये जा रहे हैं। बाकी सभी यात्रियों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकाल लिया है। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल बहराइच बस स्टैंड से एक प्राइवेट बस यूपी 14 एस 7539 यात्रियों को बिठाकर भिनगा के लिए निकली थी। बस में तकरीबन 50 से 55 यात्री सवार थे। बस सोनवा थाना क्षेत्र के दिकोली मोड़ के पास पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई।

आसपास के लोगो ने आनन फानन में इसकी सूचना सोनवा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बस में सवार सभी यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जिसमे 7 यात्री घायल बताये जा रहे हैं। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजवाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। बाकी और किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

इस संबंध में सोनवा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा बताते हैं कि एक प्राइवेट बस जो कि यात्रियों को लेकर बहराइच से आ रही थी। वह दिकौली के पास अनियंत्रित होकर पलटी है। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया है। सात लोग मामूली घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो