scriptथारू बाहुल्य इलाके में खुलेगा एकलव्य विद्यालय | eklavya vidhyalay will open in tharu area | Patrika News

थारू बाहुल्य इलाके में खुलेगा एकलव्य विद्यालय

locationश्रावस्तीPublished: Feb 14, 2021 02:33:07 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने दी जानकारी

shrawasti.jpg

यूपी के राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति व जिले के प्रभारी मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने आम बजट के बारे में विस्तार से चर्चा की

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्रावस्ती. जनपद के थारू बाहुल्य क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय खुलेगा, जहां अनुसूचित जनजाति के बेटे व बेटियां पढ़ाई कर सकेंगी। बलरामपुर पहुंचे यूपी के राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति व जिले के प्रभारी मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने आम बजट के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के आस पास अनुसूचित जनजाति के थारू समुदाय के लोग निवास करते हैं। उनके बेटे एवं बेटियां शिक्षा से वंक्षित न रह पाये इसके लिए देश के प्रधानमंत्री के निर्देश पर भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुसूचित जनजाति बाहुल्य इलाकों में एकलव्य विद्यालय खोले जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही बजट की भी मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय खुलने से निश्चित ही इस क्षेत्र के शिक्षा से वंछित रह रहे बेटे-बेटियां शिक्षा की मुख्य धारा से जुडेंगे और वह पढ़-लिख कर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आम बजट 2020-21 से निश्चित ही गरीब, किसान मजदूर एवं असहाय लोगों के सर्वांगीण विकास को समर्पित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो