scriptप्यार चढ़ा परवान, लड़का-लड़की ने मिलकर कर दिया ऐसा काम,पुलिस हुई खुश, परिजन रह गए हैरान | lover get marriage in police station | Patrika News

प्यार चढ़ा परवान, लड़का-लड़की ने मिलकर कर दिया ऐसा काम,पुलिस हुई खुश, परिजन रह गए हैरान

locationश्रावस्तीPublished: Sep 05, 2019 01:23:32 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

पुलिस ने बरामद कर कराया अपनी मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का निकाह

प्यार चढ़ा परवान, लड़का-लड़की ने मिलकर कर दिया ऐसा काम,पुलिस हुई खुश, परिजन रह गए हैरान

प्यार चढ़ा परवान, लड़का-लड़की ने मिलकर कर दिया ऐसा काम,पुलिस हुई खुश, परिजन रह गए हैरान

श्रावस्ती. जिले के थाना मल्हीपुर क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरन्ट स्थित मदरसे में मंगलवार रात एक अनोखी शादी देखने को मिली। जहां थानाध्यक्ष सहित पुलिस स्टाफ बाराती बना नजर आया। और काजी ने मुस्लिम रीतिरिवाज के साथ लड़का लड़की का निकाह पढ़ाया। और ताजिंदगी एक दूसरे का ख्याल रखने की कसम भी दिलाई। पुलिस की इस अनोखी पहल इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
कहते हैं प्यार करने वालों का कोई मजहब नहीं होता और जब प्यार सच्चा हो तो किसी की परवाह नहीं करता, कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है यूपी के श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुरबस्ती के मजरा नगई गांव का है।

यहां के रहने वाले 24 वर्षीय इबरार का देवरनिया गांव के छेदीपुरवा की रहने वाली 19 वर्षीय आफरून से प्यार हो गया, जब घरवालों को इस बात का पता चला तो दोनों के घर वालों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। और एक दिन मौका पाकर इबरार और आफरून एक दूसरे के साथ घर छोड़ कर फरार हो गए। दोनों के घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाने में मामला भी दर्ज हुआ और दोनों की तलाश शुरू हुई। कुछ दिन में ही पुलिस ने दोनों को खोज निकाला।
पुलिस ने लड़की को डॉक्टरी प्रशिक्षण के बाद न्ययालय में पेश किया। पर दोनों एक दूसरे के बिन रहने को राजी नहीं थे। जिसके बाद मल्हीपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय द्वारा घर वालों से बात की गई। दोनों के घर वाले पुलिस की काउंसलिंग और प्रेमियों की मोहब्बत के आगे मजबूर हो गए। मंगलवार रात मदरसा जामिया रजबिया शमशुल उलूम हरदत्त नगर गिरन्ट में दोनों का मुस्लिम रीति रिवाज के साथ निकाह कराया गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय ने निकाह के बाद नेगचार भी दिया और आशीर्वाद देते हुए दोनों को एक दूसरे का ख्याल रखने की हिदायत भी दी। जिसके बाद घरवाले दूल्हा दुल्हन को लेकर घर चले गए। वहीं थानाध्यक्ष की इस अनोखी शादी की पहल की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो