scriptहाथों में मेंहदी लगाए दुल्हन कर रही थी दूल्हे का इन्तजार, तभी आया एक फोन, सुनते ही लोगों के उड़ गए होश | Muslim groom cancel nikah for dahej | Patrika News

हाथों में मेंहदी लगाए दुल्हन कर रही थी दूल्हे का इन्तजार, तभी आया एक फोन, सुनते ही लोगों के उड़ गए होश

locationश्रावस्तीPublished: May 05, 2019 02:38:16 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

– दहेज में दूल्हे को चाहिए अपाची बाइक, एलसीडी टीवी, सोने की चेन, और सोने की अंगूठी
– दहेज के लिए एक दुल्हन के हाथों की मेंहदी सुखा डाली
– लड़के ने दूसरी लड़की से शादी की तय

Muslim groom cancel nikah for dahej

हाथों में मेंहदी लगाए दुल्हन कर रही थी दूल्हे का इन्तजार, तभी आया एक फोन, सुनते ही लोगों के उड़ गए होश

श्रावस्ती – दहेज में अपाची बाइक, एलसीडी टीवी, सोने की चेन, और सोने की अंगूठी चाहिए। ये डिमांड कोई और नहीं बल्कि लालची दुल्हा और उसका पिता कर रहा है। जिसने दहेज के लिए एक दुल्हन के हाथों की मेंहदी सुखा डाली। दुल्हन हाथों में मेंहदी लगाए इंतजार कर रही थी कि अभी उसका होने वाला शौहर आएगा। मगर उस बेचारी को क्या पता था कि जिसके लिए वह मेंहदी लगाए बैठी है वह कितना लालची है कि उसकी डिमांड बेटी का मजबूर पिता पूरा ही नहीं कर पायेगा।

लड़के ने दूसरी लड़की से शादी की तय

इतना काफी नहीं है दूसरे दिन लोगों की लाख मान मनौव्वत के बाद दूल्हे पक्ष के लोग माने भी और पन्द्रह दिन बाद शादी की दूसरी तारीख भी तय हो गई मगर इसी बीच लड़के ने दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। जहां 6 मई को वह बारात लेकर जाएगा और उसका निकाह होगा। दुल्हन के मजबूर पिता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

ये है पूरा मामला

दरअसल ये मामला है श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव का। जहां के निवासी जान मोहम्मद ने अपनी लाडली बेटी परमीन की शादी गिलौला थाना क्षेत्र के सिसवारा निवासी इरफान अली के साथ तय की थी। शादी की शुरुआती रस्म जैसे मंगनी बीते माह एक अप्रैल को ही हो गई थी। और बीते 15 अप्रैल को शादी की तारीख भी तय हुई थी। शादी के लिए जान मोहम्मद ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। यही नहीं जान मोहम्मद ने अपने दामाद को दहेज में देने के लिए हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल, फर्नीचर एवं अन्य सामान सजा के रखे थे। निकाह के लिए स्टेज भी सज चुका था। निकाह पढ़ाने के लिए काजी साहब स्टेज पर बारात आने का इन्तज़ार कर रहे थे। हाथों में मेंहदी रचाये शादी के जोड़े में सजी दुल्हन परवीना अपने होने वाले जीवन साथी के इन्तजार में टकटकी लगाये हुए बैठी थी।

इसी बीच जान मोहम्मद के मोबाइल पर फोन की घण्टी बजी। और दूसरी तरफ से लड़के के पिता अब्दुल रहमान का फोन आया। और उसने कहा कि दहेज कम होने की वजह से मैं बारात नहीं ला सकता। इतना सुनते ही जान मोहम्मद के घर में रोना मच गया। मानो एक बाप के पैरों तले जमीन ही खिसक गई हो।

दहेज में मांगी जा रहीं ये चीजें

फिर क्या था लड़के के पिता का मान मनौव्वल का दौर शुरु हुआ। जिसमे लड़के के पिता अब्दुल रहमान ने दहेज में अपाची मोटर साइकिल, एलसीडी टीवी, सोने की चेन, और सोने की अंगूठी, व 51 हजार रुपये नगद की मांग की। फिर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने बैठक कर आपस में सुलह समझौते का प्रयास किया। जिसमे लड़के के पिता ने लड़की पक्ष से 15 दिन बाद दोबारा शादी की तिथि नियत पर बारात लाने का वादा किया। लेकिन 15 वें दिन लड़की का पिता जान मोहम्मद बारात का इंतजार कर रहा था तो फिर पता चला कि दहेज के लालच में उसी लड़के की शादी अब्दुल रहमान ने बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के दर्जी पुरवा निवासी गुलशन बानो से तय कर लिया है। और आने वाली 6 मई को बारात लेकर वहां जाएगा। इतना सुनने के बाद बेटी की जिंदगी बर्बाद न हो, उसकी जगहंसाई न हो इसके लिए जान मोहम्मद ने पुलिस की शरण ली।

मीडिया को ऐसे मिली जानकारी

इस मामले की जानकारी मीडिया को भी नहीं थी। मगर जब जान मोहम्मद ने 3 मई को इकौना थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई तो इसकी जानकारी मीडिया को भी हुई। वहीं इस संबंध में इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक जय नारायण शुक्ल बताते हैं कि तहरीर मिली है दोनो पक्षों को बुलाया गया है। अगर लड़की पक्ष के लोग मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं तो मामला दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो