scriptपहले दोनों में हुआ प्यार, फिर घर छोड़कर साथ हुए फरार, बाद में पुलिस ने कराया प्रेमी जोड़े का निकाह | Police got lover couple married Nikah | Patrika News

पहले दोनों में हुआ प्यार, फिर घर छोड़कर साथ हुए फरार, बाद में पुलिस ने कराया प्रेमी जोड़े का निकाह

locationश्रावस्तीPublished: Sep 04, 2019 07:41:46 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरन्ट स्थित मदरसे में देर रात एक अनोखी शादी देखने को मिली।

पहले दोनों में हुआ प्यार, फिर घर छोड़कर साथ हुए फरार, बाद में पुलिस ने कराया प्रेमी जोड़े का निकाह

पहले दोनों में हुआ प्यार, फिर घर छोड़कर साथ हुए फरार, बाद में पुलिस ने कराया प्रेमी जोड़े का निकाह

श्रावस्ती. मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरन्ट स्थित मदरसे में देर रात एक अनोखी शादी देखने को मिली। जहां थानाध्यक्ष सहित पुलिस स्टाफ बाराती बना नजर आया और काजी ने मुस्लिम रीति रिवाज के साथ लड़का लड़की का निकाह पढ़ाया और ताजिंदगी एक दूसरे का ख्याल रखने की कसम भी दिलाई।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला है मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुरबस्ती के मजरा नगई गांव का है। यहां के रहने वाले 24 वर्षीय इबरार का देवरनिया गांव के मजरा छेदीपुरवा की रहने वाली 19 वर्षीय आफरून से प्यार हो गया। जब घरवालों को इस बात का पता चला तो दोनों के घर वालों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी और एक दिन मौका पाकर इबरार और आफरून एक दूसरे के साथ घर छोड़ कर फरार हो गए।

दोनों के घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाने में मामला भी दर्ज हुआ और दोनों की तलाश शुरू हुई। कुछ दिन में ही पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। पुलिस ने लड़की को डॉक्टरी प्रशिक्षण के बाद न्ययालय में पेश किया। पर दोनों एक दूसरे के बिन रहने को राजी नहीं थे। जिसके बाद मल्हीपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय द्वारा घर वालों से बात की गई। दोनों के घर वाले पुलिस की काउंसलिंग और प्रेमियों की मोहब्बत के आगे पिघल गए और फिर मदरसा जामिया रजबिया शमशुल उलूम हरदत्त नगर गिरन्ट में दोनों का मुस्लिम रीति रिवाज के साथ निकाह कराया गया।

अनोखी शादी की खूब हो रही चर्चा

थानाध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय ने निकाह के बाद नेगचार भी दिया और आशीर्वाद देते हुए दोनों को एक दूसरे का ख्याल रखने की हिदायत भी दी। जिसके बाद घरवाले दूल्हा दुल्हन को लेकर घर चले गए। वहीं थानाध्यक्ष के पहल से हुई इस अनोखी शादी की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो