दुष्कर्म और हत्या आरोपी बेटे के खिलाफ उसकी मां बहन और पत्नी बनी गवाह, हुई फांसी की सजा लगा अर्थ दंड
श्रावस्तीPublished: Oct 18, 2023 05:28:20 pm
यूपी में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें अपने ही बेटे के खिलाफ उसकी मां बहन और पत्नी ने गवाह दिया है। जिससे आरोपी को फांसी की सजा हुई है।


,,
किशोरी की दुष्कर्म और हत्या के बाद शव छुपाने के आरोपी बेटे के खिलाफ उसकी मां बहन और पत्नी ने गवाह दिया। न्यायालय ने इस मामले में आरोपी को साढ़े चार महीने के भीतर फांसी की सजा सुनाई है। तथा चार लाख रुपए का अर्थ दंड लगाया है।