scriptमांगें पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतरा भारतीय किसान यूनियन, नौगढ़- बांसी मार्ग पर लगाया जाम | Bhartiya Kisan Union Protest against Up government news in Hindi | Patrika News

मांगें पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतरा भारतीय किसान यूनियन, नौगढ़- बांसी मार्ग पर लगाया जाम

locationसिद्धार्थनगरPublished: Dec 07, 2017 07:48:07 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

एक घंटे तक जाम लगा रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

Protest

प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर. मांगों को लेकर एक माह से कृषि भवन पर धरना प्रदर्शन कर रहे नाराज भाकियू के लोग समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से सड़क पर उतर आए। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से नाराज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नौगढ़-बांसी मार्ग को जाम कर दिया, जिससे शहर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। एक घंटे तक जाम लगा रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। एक घंटे के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की पहल के बाद जाम हटाया जा सका।
PROTEST
कृषि भवन के सामने जाम लगाने से बांसी नौगढ़ मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। एआटीओ कार्यालय की ओर से आ रहे लोगों को भी रोक दिया गया। जिससे नौगढ़ बांसी मार्ग जाम का शिकार हो गया। भाकियू भानू के लोग धान क्रय केन्द्रों को सक्रिय करने, सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध कराने, किसानों का पुलिसिया उत्पीड़न रोकने, गरीब किसान पात्रों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 35 दिनों से कृषि भवन पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। समस्याओं को लेकर भाकियू के लोगों ने अधिकारियेां को ज्ञापन भी सौंपा लेकिन अभी तक उनके ज्ञापन पर कोई सुनवाई नहीं होने से सभी में नाराजगी है।
PROTEST
पदाधिकारियों ने कहा कि एक माह तक धरना प्रदर्शन करने के बाद भी अधिकारियों ने उनकी समस्याअेां को गम्भीरता से नहीं लिया जिसके चलते उन्हें जाम करना पड़ा। जबकि जाम करने को लेकर पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। लेकिन अधिकारियों ने इसे भी गम्भीरता से नहीं लिया। जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी की अगुवाई में जाम करने के दौरान राष्ट्रीय महाचिव कपिलदेव राय भी मौजूद रहे। जिन्होने अधिकारियों के मनमानी व किसानों की शिकायतों को गम्भीरता से नहीं लेने की शिकायत की। एक घंटे जाम से शहर में नौगढ़ बांसी मार्ग पर अफरा तफरी का माहौल कायम रहा।
Protest
बाद में पुलिस व प्रशासन की पहल पर डीडी कृषि व अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद भाकियू के लोगों ने जाम हटाया। इस दौरान कृष्ण चंद चौधरी, रणजीत सिंह, मुन्ना पांडेय, विनोद कुमार चौधरी, ईश्वरी प्रसाद, अख्तर, कपिलवदेव मणि त्रिपाठी, सम्सोजोहा, जबीउल्लाह, प्रेम प्रकाश चौधरी, मथुरा प्रसाद पांडेय, नन्दराम यादव, शम्भू प्रसाद, गोपाल प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
BY- SURAJ SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो