scriptआन्दोलन का अखाड़ा बना कलेक्ट्रेट परिसर | Collectorate Complex become Arena of movement | Patrika News
सिद्धार्थनगर

आन्दोलन का अखाड़ा बना कलेक्ट्रेट परिसर

कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपालों का धरना पिछले 20 दिनों से लगातार चल रहा है

सिद्धार्थनगरSep 12, 2016 / 07:00 pm

aanganbadi workers protest

aanganbadi workers protest

सिद्धार्थनगर. सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर आन्दोलनकारियों का अखाड़ा बना रहा। पूरा परिसर एक नहीं बल्कि चार संगठनों के आन्दोलनकारियों से भरा रहा, जिसके चलते कर्मचारियों व कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाला हर कोई हलकान व परेशान रहा। कलेक्ट्रेट पर लेखपालों का धरना प्रदर्शन पिछले 20 दिनों से चल रहा है।


सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी अपनी ताकत दिखाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर को ही चुना। जहां पर एक हजार से अधिक की संख्या में पहुंची कार्यकत्रियों से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर भरा रहा। आलम यह रहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के धरनास्थल पर कार्यकत्रियों के बैठने की जगह कम पड़ गई, जिसके कारण कार्यकत्रियों भी इधर-उधर घूमती रही।


दूसरी तरफ रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट के बीच के मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच ग्राम प्रधानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू की गई ग्राम स्वराज जागृति अभियान यात्रा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तो उनके साथ वाहनों का के काफिले व ग्राम प्रधानों की भीड़ से कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।



जिसको लेकर कलेक्ट्रेट, वरिष्ठ कोषागार कार्यालय, उपजिलाधिकारी, आपादा, भूमि एवं अधिपत्य कार्यालय, राजस्व न्यायालय, अाबकारी कार्यालय, उपजिलाधिकारी कार्यालय, जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी न्यायालय, मनोरंजन कार्यालय सहित दो दर्जन से अधिक कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों व यहां पर आने वाले जरूरतमंदों को भी पूरे दिन परेशान होना पड़ा। कर्मचारियों के साथ ही कार्यालय से जुड़े लोगों को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो