scriptवादा खिलाफी को लेकर पोल खोलो अभियान चलाएगी कांग्रेस | Congress Party Will Start Poll Kholo Abhiyan In Siddharthnagar | Patrika News

वादा खिलाफी को लेकर पोल खोलो अभियान चलाएगी कांग्रेस

locationसिद्धार्थनगरPublished: Jun 13, 2018 01:47:17 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक कर कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी

Congress

Congress

सिद्धार्थनगर. केंद्र सरकार के वादा खिलाफी को लेकर कांग्रेस जनता को जगाने के लिए अभियान चलाएंगे। इसके लिए गांवों में चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाने का काम करेंगे। जिसको लेकर कांग्रेस के लोगों ने को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक के दौरान कार्यक्रम के बारे में पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए उनकी जिम्मेदारियां भी तय की गई। पदाधिकारियों को बताया गया कि केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में चौपाल कार्यक्रम लगाया जाएगा।
जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखकर उन्हें कांग्रेस शासनकाल की याद दिलाई जाएगी। इसके लिए 19 जून से कांग्रेसी पोल खोलो अभियान चलाएंगे। जिसके माध्यम से लोगों को यह बताएंगे कि आजादी के बाद सबसे झूठी सरकार आई है। पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। जनता के खाते में काले धन का 15 लाख, धारा 370, स्मार्ट सिटी, दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष नौकरी, राम मंदिर का निर्माण, गंगा की सफाई आदि वादों को सरकार अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। देश के इन महत्वपूर्ण समस्याओं के बारे में देश की जनता को अवगत कराना है। जिसके लिए पोल खोलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने पार्टी के लोगों की जिम्मेदारी भी तय की है। जो अलग-अलग तहसीलों व ब्लॉकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों को सरकार की जन व देश विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। 23 जून तक चलने वाले अभियान के लिए 14 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो अपने अपने क्षेत्रों में कार्य दायित्वों को पूरा करेंगे। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, सचिदानन्द पांडेय, कृष्ण बहादुर सिंह, अकरम अली, राम देव पांडेय, राजेश सिंह, कन्हैया पांडेय, देवेन्द्र कुमार, कैलाश पंछी, किरन शुक्ला, अंकित शर्मा, भानुदत्त, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

By- Suraj Chauhan

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो