सिद्धार्थनगर. दीपों की रोशनी व पटाखों के शोर के बीच दीपावली पर पर्व जिले भर में गुरूवार को हषोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गणेश लक्ष्मी की स्तुति कर सभी ने सुख समृद्धि की कामना की।
बच्चों ने भी अमावस की शाम का स्वागत धूम धड़ाके के साथ किया। पटाखों की आवाज से पूरा वातावरण आधी रात गूंजता रहा। धन की देवी लक्ष्मी की अराधना के लिए घरों व प्रतिष्ठानों को धनतेरस के दिन से ही सजाया गया था।
दीपावली के मौके पर घरों के मुख्य द्वारा द्वार पर रंगोली बनाकर घरों व मुख्य द्वार को दीपों से सजाकर देवी लक्ष्मी का आहवान किया गया। शुभ मुहूर्त से शुरू हुआ लक्ष्मी-गणेश के पूजन का क्रम कई चरणों में आधी रात तक चलता रहा।
इस दौरान बच्चों ने जमकर पटाखे छोड़े तो बड़े भी उनसे पीछे नहीं रहे।