सिद्धार्थनगर

मनीष पांडेय तीसरी बार बने एनएचएम संघ के अध्यक्ष

सर्व सम्मत से हुए पदाधिकारियों के चुनाव में मनीष पांडेय को तीसरी पर संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया

सिद्धार्थनगरJan 03, 2018 / 11:24 pm

Ashish Shukla

मनीष पांडेय तीसरी बार बने अध्यक्ष

सिद्धार्थनगर. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बुधवार को हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सम्मत से हुए पदाधिकारियों के चुनाव में मनीष पांडेय को तीसरी पर संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि महामंत्री पद पर दिनेश मिश्र को दूसरी बार संगठन का कमान सौंपा गया।
सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों की हुई बैठक में ब्लॉक स्तर पर भी संविदा कर्मचारियों के संगठन के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान जिले की समस्याओं पर चर्चा के दौरान नई कार्यकारिणी के गठन का भी प्रस्ताव रखा गया। जिसमें पूर्व के संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर नए व उर्जावान पदाधिकारियों के चयन का निर्णय लिया गया।
 

जिसके तहत अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मत से मनीष पांडेय का चुनाव किया गया। महामंत्री पद पर निदेश मिश्र व कोषाध्यक्ष पद पर अनस अंसरी को पहले की तरह बने रहने का निर्णय लिया गया।
जबकि मीडिया प्रभारी पद पर सतीश चंद पटेल, उपाध्यक्ष पद पर रवि प्रकाश चौधरी, संयुक्त मंत्री पद पर रमेश कुमार, संगठन मंत्री के रूप में विनय कुमार भारती, संदीप पाठक, अनामिका राज, अनिल यादव, जिला संयोजक के रूप में डॉ.अनूप कुमार यादव, प्रवक्ता पद पर अरविन्द कुमार त्रिपाठी का चुनाव किया गया।
इस दौरान समान कार्य समान वेतन व नियमितीकरण को लेकर सात जनवरी को होने वाले आन्दोलन की रूपरेखा भी तैयार की गई। नई कार्यकारिणी के गठन पर सीएमओ डॉ.वेद प्रकाश शर्मा ने बैठक में पहुंच कर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन समय से करने का निर्देश दिया।
इस दौरान डॉ.शैलेन्द्र मणि ओझा, डॉ.एमडब्लू खान, डॉ.प्रशांत अस्थाना, डॉ.एचसी पटेल ने भी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान समीर सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, अनिल यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, आलोक सिंह, विनय श्रीवास्तव, कुशल टंडन, सतीश श्रीवास्तव, रविकांत चतुर्वेदी, सुशील कुमार, हरीश यादव, शत्रुघन यादव आदि मौजूद रहे।

Home / Sidharthnagar / मनीष पांडेय तीसरी बार बने एनएचएम संघ के अध्यक्ष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.