सिद्धार्थनगर

सपा नेता माता प्रसाद का बीजेपी पर हमला, कहा- भाजपा राज से मुक्ति पाना चाहती है देश व प्रदेश की जनता

सूबे में बिजली के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

सिद्धार्थनगरDec 07, 2017 / 05:15 pm

Akhilesh Tripathi

बिजली के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

सिद्धार्थनगर. सपा सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे माता प्रसाद पांडेय गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गये । उन्होंने बिजली का दाम बढ़ाए जाने व सपा सरकार की योजनाअेां को बंद किए जाने पर नाराजगी जताई। इस दौरान सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर सरकार की मनमानी जारी रही तो सपा इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी और अनिश्चितकालीन आन्दोलन की शुरूआत करेगी।
 

इस दौरान डीएम के बजाय प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर ज्ञापन के लिए पहुंचने पर भी पूर्व विस अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा होने पर सपाई चुप नहीं बैठेंगे। प्रदेश में बिजली दाम पचास फीसदी बढ़ाए जाने, फिक्स चार्ज बढ़ा दिए जाने व भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में पूर्व विस अध्यक्ष की अगुवाई में धरना प्रदर्शन के दौरान सपा के लोगों ने भाजपा पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा राज से मुक्ति पाना चाहती है।
 

कलेक्ट्रेट पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार सपा सरकार की जन कल्याणकारी व हितकारी वयवस्थाओ को द्वेष की राजनीति के तहत व्यवस्थाओं को बदलने का काम कर रही है। भाजपा शासनकाल में पावर कार्पोरेशन भ्रष्टाचार का शिकार हो गया है, जिससे प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने के बजाय बिगड़ती जा रही है। पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा कि देश में महंगाई सुरसा की तरह बढ़ती जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार ने बढ़ी हुई बिजली की दर वापस लेने की मांग की है।
 

नगर पालिका अध्यक्ष इन्द्रीश राइनी पाटवारी, पूर्व विधायक लाल जी यादव, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से जनता उब चुकी है। देश व प्रदेश की जनता भाजपा राज से मुक्ति पाना चाहती है। अगर सरकार बढ़े हुए बिजली के दरों को वापस नहीं लेती है और द्वेष की राजनीति को समाप्त नहीं करती है तो आने वाले दिनों में सपा द्वारा अनिश्चितकालीन आन्दोलन की शुरूआत की जाएगी।
 

धरने के दौरान सपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व अध्यक्ष की अगुवाई में धरने के दौरान अब्दुल कलाम सिद्दीकी, श्रीराम जायसवाल, परशुराम यादव, अम्बिकेश श्रीवास्तव, चन्द्रमणि यादव, चन्द्रजीत जायसवाल, अनूप कुमार यादव, राकेश कुमार यादव, धीरेन्द्र प्रताप यादव, सोनू यादव, रामजान अली, उग्रसेन सिंह, जोखन प्रसाद चौधरी, राधेश्याम वर्मा, अनुराग, संजय कसौधन आदि मौजूद रहे।
 

By- Suraj Singh

Home / Sidharthnagar / सपा नेता माता प्रसाद का बीजेपी पर हमला, कहा- भाजपा राज से मुक्ति पाना चाहती है देश व प्रदेश की जनता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.