scriptभाजपा सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने का काम कियाः स्वाती सिंह | UP Minister Swati Singh statement on BJP Government News in Hindi | Patrika News

भाजपा सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने का काम कियाः स्वाती सिंह

locationसिद्धार्थनगरPublished: Sep 17, 2017 11:45:46 pm

सिद्धार्थनगर के डुपरियागंज में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में बोली राज्यमंत्री स्वाती सिंह

UP Minister Swati Singh

UP Minister Swati Singh

सिद्धार्थनगर. केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसान काफी सशक्त हुए हैं। वर्ष 2022 तक देश व प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा कई योजना चलाई जा रही है, जिसका सीधा लाभ किसानों को ही मिलेगा। सरकार ने अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया। ये बातें प्रदेश की राज्य मंत्री स्वाती सिंह ने रविवार को डुमरियागंज में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में कही। इस दौरान उन्होंने महिलाओं में साड़ी वितरित किया।
योगी सरकार में महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृत्व और बाल कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह ने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने न सिर्फ किसानों के बारे में सोचा बल्कि किसानों के लिए कम समय में सबसे अधिक काम किया। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश व प्रदेश का किसान सबसे अधिक सशक्त होगा। आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्म दिन है। अन्य दलों के लोग अपने नेता का जन्म दिन केक काटकर मनाते है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने प्रधानमंत्री का जन्म दिन सेवा दिवस के रूप में मनाया, जिसमें सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। इसके अलावा अन्य समाजिक सेवा कार्यक्रमों के बीच प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया।
यह भी पढ़ें- वेंटिलेटर पर है कछार के अस्पताल, नहीं हो रहा इलाज

पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की सोच है कि जब किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। सरकार ने अपने जो भी वादे किए उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का काम किया। प्रदेश सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट की बैठक में किसानों का 36 हजार करोड़ रूपया कर्ज माफ किया है। यह ऐतिहासिक कदम है। अभी हाल ही में मुखबिर योजना लागू की गई है, जिसका उद्देश्य समाज के बिगड़ते स्वरूप में शामिल गर्भ में ही बेटियों की हत्या को रोकना है। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया। अभी तो यह शुरूआत है यदि फिर लोकसभा चुनाव में जनता का समर्थन मिला तो सभी नगारिकों के पास मूलभूत सुविधाएं होंगी।
यह भी पढ़ें- चीनी नागरिकों ने बनाया भारत-नेपाल सीमा का वीडियो, मचा हड़कम्प

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो। उन्हें किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिना केन्द्र के सहयोग और आम जनमानस पर बिना कोई टैक्स लगाए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों का 36 हजार करोड़ माफ कर किसानों के हित में बड़ा काम किया है। विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। डुमरियागंज के लगभग 15 हजार किसानो का कर्ज माफ हुआ है। इससे न सिर्फ 15 हजार लोगा लाभान्वित हुए हैं बल्कि उन किसानों से जुड़े परिवार के सभी सदस्य को राहत मिली है।
मंत्री ने सभी को दिलाया स्वच्छता का संकल्प

इस दौरान राज्य मंत्री स्वाती सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी लोगों का हाथ उठवाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मानना था कि स्वच्छता, देव भक्ति के समान है। ईश्वर का आशीवाद पाने के लिए मन की पवित्रता के साथ-साथ शरीर की स्वच्छता जरूरी है। एक स्वच्छ शरीर अस्वच्छ शहर में वास नहीं कर सकता।
कार्यक्रम में सदर विधायक श्यामधनी राही, चौधरी अमर सिंह, डाॅ. सतीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी, साधना चौधरी, राजेन्द्र पाण्डेय, बालमुकुन्द पाण्डेय, मधुसूदन अग्रहरि, हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
By Suraj Chauhan

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो