scriptमाह भर से अधिक समय बीता 10 धान खरीदी केंद्रों के नहीं खुले पोर्टल | 10 paddy procurement centers have not opened portals for more than a m | Patrika News

माह भर से अधिक समय बीता 10 धान खरीदी केंद्रों के नहीं खुले पोर्टल

locationसीधीPublished: Dec 11, 2019 01:21:21 pm

Submitted by:

Manoj Kumar Pandey

धान लेकर भटक रहे किसान, पोर्टल बंद होने के कारण नहीं शुरू हो पा रही खरीदी, 2 नवंबर से थे खरीदी केंद्र खोले जाने के निर्देश

10 paddy procurement centers have not opened portals for more than a m

10 paddy procurement centers have not opened portals for more than a m

सीधी। गत 2 नवंबर से खोले जाने वाले धान खरीदी केंद्र माह भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं खुल पाए हैं। ऐसी स्थिति में किसान धान लेकर उपार्जन केेंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
बताते चलें कि शासन के निर्देशानुसार जिले में कुल 26 धान खरीदी केंद्र खोले जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत खरीदी केंद्र तो खोल दिए गए हंै, लेकिन 26 में से 10 खरीदी केंद्रों के पोर्टल भोपाल स्तर से बंद होने के कारण यहां धान खरीदी की शुरूआत अब नहीं हो सकी है। ऐसी स्थिति में किसानों को धान विक्रय के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
ये निर्धारित हैं खरीदी केंद्र-
जिले में कुल 26 धान खरीदी केंद्र खोलेे गए हैं, जिसमें सेवा सहकारी समिति धनहा, खड्डी, ताला, मझौली, मड़वास, टमसार, लुरघुटी, चंदवाही, कंधवार, बडख़रा, बघोर, लकोड़ा, चितांग, गांधीग्राम, चौफाल, सीधी खुर्द, अमरवाह, चुरहट, सांड़ा चुरहट, रामपुर नैकिन, भरतपुर बघवार, सेमरिया, बमुरी, अमिरती तथा सेवा सहकारी समिति कमर्जी शामिल है।
इन खरीदी केंद्रों के बंद हैं पोर्टल-
जिले में खोले गए २६ धान खरीदी केंद्रों में से 10 खरीदी केंद्रों के माह भर बाद भी पोर्टल बंद होने से यहां धान की खरीदी नहीं हो पा रही है। इन खरीदी केंद्रों में सेवा सहकारी समिति सीधी खुर्द, अमरवाह, चुरहट, सांड़ा चुरहट, रामपुर नैकिन, सेमरिया, बमुरी, अमिरती तथा सेवा सहकारी समिति कमर्जी शामिल है।
किसानों सुनाई समस्या-
………सेमरिया धान खरीदी केंद्र में अभी धान की खरीदी शुरू नहीं की गई है, जिससे कई बार चक्कर लगा चुका हूं।
रामकुमार तिवारी, किसान देवगढ़
…….बताया गया था कि 2 नवंबर से ही धान की खरीदी केंद्रों में शुरू हो जाएगी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत गया, खरीदी शुरू नहीं हुई।
बसंतलाल दुबे, किसान देवगढ़
………सेवा सहकारी समिति सेमरिया में धान खरीदी केंद्र तो खोल दिया गया है, लेकिन वहां धान की खरीदी नहीं हो रही है, कहते हैं अभी पोर्टल बंद है।
सुभाष पांडेय, किसान
……….धान खलिहान में ही रखी है, सोचे थे यहीं से सीधे ले जाकर विक्रय कर देंगे, लेकिन खरीदी शुरू नहीं हुई, अब मौसम भी खराब हो रहा है, कहीं बारिश न हो जाए।
कृष्ण कुमार गुप्ता, किसान सेमरिया
………कांग्रेस सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। किसान हितैषी कहने का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार में किसान धान विक्रय के लिए परेशान हो रहे हैं, और अभी तक खरीदी केंद्रों का पोर्टल शुरू नहीं किया गया।
गंगा पांडेय, किसान एवं भाजपा नेता
कई बार किया जा चुका है पत्राचार-
जिले के दस खरीदी केंद्रो के पोर्टल बंद होने से धान की खरीदी नहीं हो पा रही है। इसके लिए कई बार वरिष्ठ कार्यालय को पत्राचार किया जा चुका है। आज तो कलेक्टर के माध्यम से बात भी कराई गई है, उम्मीद है कल तक पोर्टल खुल जाएंगे।
आशुतोष तिवारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो