घात लगाकार किया हमला
घात लगाकर छिपे उसके देवर दर्जन सिंह गोड़ ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने महिला के पूरे शरीर में कुल्हाड़ी बरसाई जिससे वह खून से लथपथ हालत में वहीं गिर पड़ी। शोर-शराबा सुनकर उसका पति पहुंचा तो आरोपी कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया। परिजन तत्काल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां से चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात परिजन उसे एसजीएमएच लेकर आए जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी उसके रिश्ते का देवर है जिसकी पीडि़त परिवार से पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

शरीर में कुल्हाड़ी के वार देखकर हैरान रह गई पुलिस
महिला के शरीर में कुल्हाड़ी के वार देखकर खुद पुलिस भी हैरान रह गई। शरीर में कुल्हाड़ी के 24 वार किए गए थे। पीठ, सीना, जांघ, हांथ में कुल्हाड़ी के गंभीर वार थे। पीठ में लगे कुल्हाड़ी के वार सबसे ज्यादा गहरे थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं चोटों की वजह से महिला की मौत हुई है।