सीधी

नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

-साल भर पुराने मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

सीधीOct 15, 2020 / 05:03 pm

Ajay Chaturvedi

नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

सीधी. नाबालिग संग दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को महज 8 घंटे में धर दबोचा। आरोपी पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
थाना प्रभारी बहरी कपूर त्रिपाठी के अनुसार पीड़ित ने अपनी बड़ी बहन के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2019 में आरोपी श्याम सुंदर पुत्र जगमोहन साकेत (20 वर्ष) निवासी समरदह ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। लेकिन जब गर्भवती हो गई तो किसी से नहीं बताने की धमकी दी। पीड़ित के माता-पिता जेल में होने के कारण वह अपने भाई और भाभी के साथ रहती थी। वहीं उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा जनने की जानकारी बड़ी बहन को हुई तो वह पीड़ित को लेकर थाने पहुंची। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला पंजीबद्घ करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.