scriptडॉ.मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने उड़ाई कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां | BJP Breaking Corona Protocol Celebrat Dr Mukherjee Sacrifice Day | Patrika News

डॉ.मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने उड़ाई कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां

locationसीधीPublished: Jun 24, 2020 06:12:35 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-न सामाजिक दूरी का पालन दिखा, न ही मास्क में नजर आए भाजपाई

BJP Celebrated, Dr. Shyama Prasad Mukherjee Sacrifice Day

BJP Celebrated, Dr. Shyama Prasad Mukherjee Sacrifice Day

सीधी. भाजपा ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहीद दिवस पर पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपाइयों ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के बचाव को जारी हेल्थ एडवाइजरी का जमकर उल्लंघन किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपाईयों ने कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का पालन तो दूर, कुछ पदाधिकारियों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर भाजपाई मास्क तक नहीं लगाए थे। कुछ जो मास्क लिए भी थे वे चेहरे के बजाय गले में लटकाए हुए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि जब जिम्मेदार लोग ही कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार व प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है तो आम लोगों की बात क्या की जाए।
BJP Celebrated, Dr. Shyama Prasad Mukherjee Sacrifice Day
IMAGE CREDIT: पत्रिका
कश्मीर के भारत के साथ पूर्ण एकीकरण के लिए शहीद हो गए

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक विधान, एक निशान और एक प्रधान के लिए डॉक्टर मुखर्जी के बलिदान को राष्ट्र सदैव याद रखेगा। डॉक्टर मुखर्जी देश के लिए शहीद हो कर अमर हो गए। पार्टी के कार्यकर्ता और जनता उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है। डॉक्टर मुखर्जी को आधुनिक भारत के निर्माण के लिए भावी पीढ़ी सदैव याद रखेगी। चौहान ने कहा कि डॉ मुखर्ज़ी कश्मीर के भारत के साथ पूर्ण एकीकरण के लिए शहीद हो गए। कहा कि भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने जम्मू कश्मीर को भारत में मिलाने के लिए लौह पुरुष के योगदान को महत्वपूर्ण करार दिया। डॉक्टर मुखर्जी के सपने को पूरा करने के लिए भारत माता का प्रत्येक सपूत आज उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ लेता है।
स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का आह्वान
भाजपा जिला अध्यक्ष चौहान ने कोरोना के संदर्भ में कहा कि स्वदेशी की अवधारणा के कारण भारत में कोरोना रिकवरी रेट आधे से भी अधिक का है। स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का आह्वान किया। कहा, भारत का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक अब एक हो गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ने इतिहास में वह कार्य कर दिखाया जो कभी असंभव थे। धारा 370 हटा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त की है। आज संपूर्ण देशवासी गौरव के साथ डॉक्टर मुखर्जी के प्रति अपनी नम आंखों से श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

राष्ट्रहित में त्याग दिया नेहरू मंत्रिमंडल से मंत्री पद

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान ने मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धारा 370 समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है। वह नेहरू मंत्रिमंडल में मंत्री पद को राष्ट्रहित में त्याग कर भारत माता की सेवा में जनसंघ बाद में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की।
ये थे शामिल

विचार संगोष्ठी में जिला महामंत्री केमला प्रजापति, मोतीलाल पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजू केसरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जिला मंत्री अंजू पाठक, नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, बद्री मिश्रा, संतोष पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, रमेश गुप्ता, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, मुनिराज विश्वकर्मा, पंकज पांडेय, अमित प्रधान ने भी अपने विचार रखते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री डॉ.देवेंद्र त्रिपाठी और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रसाद वैश्य ने किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो