scriptभारत-चीन सीमा विवादः BJP का कांग्रेस पर हमला तेज, जलाया पूर्व CM कमलनाथ का पुतला | BJP burnt effigy of former Madhya Pradesh CM Kamal Nath | Patrika News

भारत-चीन सीमा विवादः BJP का कांग्रेस पर हमला तेज, जलाया पूर्व CM कमलनाथ का पुतला

locationसीधीPublished: Jun 29, 2020 03:56:45 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-वाणिज्य मंत्री रहते चीन को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप

पूर्व सीएम कमलनाथ का पुतला जलाते भाजपा कार्यकर्ता

पूर्व सीएम कमलनाथ का पुतला जलाते भाजपा कार्यकर्ता

सीधी. भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस के हमलावर रुख के जवाब में बीजेपी ने भी पलटवार तेज कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राजीव गांधी फांउडेशन को चीन से मिली आर्थिक मदद का मुद्दा उछाले जाने के बाद से देश भर में पार्टी कार्यकर्ता आक्रामक रुख अख्तियार किए हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में जगह-जगह यूपीए सरकार में वाणिज्य मंत्री रहे, पूर्व सीएम कमलनाथ के प्रतीकात्मक पुलते जलाए गए।
सीधी में पूर्व सीएम कमलनाथ का प्रतीकात्मक पुतला जलाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के समय में वाणिज्य मंत्री रहे कमल नाथ ने चीन के साथ समझौता करकई वस्तुओं पर आयात शुल्क घटाया, जिसके बदले में चीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को डोनेशन दिया। उन्होंने कहा कि इससे गांधी परिवार को तो फायदा हुआ लेकिन देश में छोटे छोटे उद्योगों से जुड़े लोगों का रोजगार छिन गया।
जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान के निर्देश पर जिले के सभी मंडलों में कमल नाथ के प्रतीकात्मक पुतले जलाए गए। सीधी नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला की उपस्थिति में कमल नाथ का पुतला फूंकते हुए नारे लगाए गए। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके तिवारी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री डॉ देवेंद्र त्रिपाठी ,सुरेंद्रमणि दुवे ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवदान साकेत, रवि केसरी,अंजू केसरी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो