झटके महसूस होने के बाद लोग एक-दूसरे से फोन कर इस बारे में पूछताछ करते दिखे। हालाँकि अभी तक कहीं से किसी तरह के नुकसान के समाचार नहीं मिले हैं। भूकंप का पैमाना कितना रहा इस बारे में भी अभी आधिकारिक प्रतिक्रया नहीं मिली है। इस बारे में मौसम विज्ञान केंद्र ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
चौमूं के साथ ही नीम का थाना के तोड़ा गांव और हिमाचल प्रदेश के चम्बा में भी भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी मिली है।