scriptभरी सभा में छलका कांग्रेसियों का दर्द, पंचायत मंत्री के लिए कह दी ये बड़ी बात | congress leaders told Reason of defeat in assembly election | Patrika News

भरी सभा में छलका कांग्रेसियों का दर्द, पंचायत मंत्री के लिए कह दी ये बड़ी बात

locationसीधीPublished: Feb 19, 2019 03:22:25 am

Submitted by:

Sonelal kushwaha

लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय पर्यवेक्षक हरिकेश त्रिपाठी को गिनाई हार की वजह

Kamleshwar Patel of sidhi likely to be minister in mp kamal nath Govt

Kamleshwar Patel of sidhi likely to be minister in mp kamal nath Govt

सीधी(पथरौला). मध्य प्रदेश के सीधी-सिंगरौली संसदीय क्षेत्र में समीक्षा बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक हरिकेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से तीन सवाल पूछे। पहले सवाल में उन्होंने विधानसभा में चुनाव में पार्टी को मिली पराजय की वजह पूछी। इस पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने पार्टी प्रत्याशी को हराया है। कहा टिकट की दौड़ में 13 नेता थे। इनमें से 10 लोगों की नाराजगी टिकट वितरण के बाद भी दूर नहीं हुई और वे भितरघात करते रहे। जिसका नतीजा ये रहा कि मामूली वोटों के अंतर से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
मंशा पर भी सवाल उठाए

इस दौरान उपस्थित कुछ पदाधिकारियों ने पंचायत मंत्री की मंशा पर भी सवाल उठाए। कहा कि उनके ज्यादातर कार्यक्रम पार्टी से गद्दारी करने वालों तक ही सीमित रहते हैं। मंच में भी वही गुटबाज मंडराते रहते हैं। पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वालों को तबज्जो नहीं दी जाती है। पर्यवेक्षक त्रिपाठी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार व चुनाव जीतने के तरीके पूछी। इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा पहले गुटबाजी खत्म करवाइए फिर अजय सिंह को उम्मीदवार बनाने पर विचार करें। गुटबाजी खत्म न हुई तो इससे भी बुरा हश्र होगा।
बाहर होंगे पार्टी से गद्दारी करने वाले
पर्यवेक्षक त्रिपाठी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह कोई भी बड़ा नेता हो या मंत्री। उन्होंने कहा कि स्पष्ट कहा कि पार्टी में रहना है तो उसके हित में काम करना होगा। कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। गद्दारी करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। आप सभी पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं और अपने कर्तव्यों का पालन करिए आपका सम्मान होगा। साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तन्मयता से जुट जाने का सलाह भी दिया।
ये लोग भी मौजूद रहे
बैठक में जिलाध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह भदौरिया उपाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी आनंद सिंह, पूर्व विधायक पंजाब सिंह, तिलकराज सिंह, अजीत सिंह, प्रदीप दीक्षित संतोष तिवारी, विमल तिवारी, विदेश सिंह, सतेंद्र सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, आरडी सिंह, हंशलाल यादव, रामसांचे द्विवेदी, शंभू सिंह, राजप्रताप तिवारी, सत्रुधन द्विवेदी, दीपक मिश्रा, रामनिवास जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, रामजियावन साकेत, प्रेमलाल पनिका, राकेश विश्वकर्मा, राजू मिश्रा, शैलेंद्र गुप्ता, लक्षिमन केवट, शिवरतन केवट, डीके सिंह, सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो