scriptसंविधान दिवसः सीधी में संविधान की उद्देशिका का वाचन | Constitution Day celebrated in Sidhi Collectorate | Patrika News

संविधान दिवसः सीधी में संविधान की उद्देशिका का वाचन

locationसीधीPublished: Nov 26, 2021 07:18:55 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-कलेक्टर मुजीबुर्रहमान ने अधिकारियों, कर्मचारियों की दी शुभकामनाएं

सीधी में संविधान दिवस समारोह

सीधी में संविधान दिवस समारोह

सीधी. संविधान दिवस पर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान उद्देशिका का वाचन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी संविधान की मूल भावना के साथ दायित्वों का निर्वहन करें और देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करें।
बता दें कि हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवंबर का दिन बेहद खास है। दरअसल ये ही वो तिथि है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें आजाद देश के आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। संविधान के मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, तो इसमें दिए मौलिक कर्तव्य हमें, हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यही नहीं 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
इस अवसर पर संसद भवन में आयोजित संविधान दिवस पर आधारित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। संसद भवन में हुए समारोह के मौके पर संसद भवन में आयोजित समारोह के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा व सुना।
इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर कलेक्टर बी के पांडेय, एसडीएम गोपद बनास, आनंद सिंह राजावत, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले तथा विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो