scriptबाघिन के साथ अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए चार शावक, देखें वीडियो | Cub caught on camera with tigress in Sanjay Tiger Reserve | Patrika News

बाघिन के साथ अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए चार शावक, देखें वीडियो

locationसीधीPublished: Nov 16, 2021 07:50:02 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

शावकों की उछल कूद से गुलजार हुआ संजय टाईगर रिजर्व..लगातार बढ़ रहा बाघों का कुनबा…
 

tiger.jpg

सीधी. नन्हें शावकों की अठखेलियों से इन दिनों संजय टाइगर रिजर्व गुलजार है। टाइगर रिजर्व की तीन बाघिन के आठ शावक संजय टाइगर रिजर्व में अपनी मां के साथ अक्सर अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। पहले तो यह शावक विभागीय ट्रेकिंग दल को ही नजर आते थे, लेकिन अब पर्यटकों को भी नजर आने लगे हैं, जिससे पर्यटक प्रफुल्लित हो रहे हैं। सोमवार को संजय टाइगर रिजर्व का भ्रमण करने गए पर्यटकों के दल ने बाघिन टी-18 को चार शावकों के साथ देखा, वह अपनी मां के साथ अठखेलियां कर रहे थे, पर्यटकों ने उन्हे अपने मोबाइल के कैमरे में वीडियो बनाकर कैद किया और इसकी जानकारी वन अधिकारियों को भी दी।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85kg3s

बघनार नाले के पास नजर आए शावक
विभागीय अधिकारियों की मानें तो 15 नवंबर को मादा बाघ टी-18 परिक्षेत्र दुबरी के बघनार नाले के पास अपने चार शावकों के साथ नजर आई, पर्यटकों की निगाह जब बाघिन और उनके चार शावकों पर पड़ी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहले तो बाघिन शावकों के साथ आराम कर रही थी, लेकिन आहट मिलने पर वह चल पड़ी, उसके पीछे उछल कूद करते हुए चार शावक भी चल पड़े, इस रोमांचकारी दृश्य को पर्यटकों ने मोबाइल के कैमरे में कैद किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शावक एक से दो माह के हैं।

 

ये भी पढ़ें- लव मैरिज करने वाली बेटी से पिता ने की हैवानियत, पहले रेप किया फिर घोंट दिया गला

 

टाइगर रिजर्व में बढ़ रहा बाघों का कुनबा
संजय टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो वर्तमान समय में संजय टाइगर रिजर्व सीधी में 14 वयस्क नर एवं मादा बाघ के अतिरिक्त 4 अवयस्क शावक, 3 शावक लगभग 10 माह के तथा 7 शावक 1-2 माह के हैं। जो स्वच्छंद विचरण करते हुये प्राकृतिक रहवास में रहकर संजय टाइगर रिजर्व की सुंदरता वृद्धि कर रहे हैं।

 

ये भी पढें- समाज में लौटना है तो- सिर पर जूते रखो..गौमूत्र पियो और दाढ़ी कटवाओ…ये है पूरा मामला

 

पर्यटकों की लगातार बढ़ रही संख्या
संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे टाइगर रिजर्व की राजस्व आय में बढ़ोत्तरी हो रही है। विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्टूबर माह में कुल 73 सफारी माध्यम से 337 पर्यटकों द्वारा भ्रमण किया गया, जिससे करीब एक लाख 64 हजार रुपये के राजस्व की आय हुई। वहीं नवंबर माह में 13 नवंबर की स्थिति में 105 सफारी भ्रमण हो चुका है, जिसमें करीब ढाई लाख रुपये की राजस्व आय हो चुकी है। आगामी नव वर्ष में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन की उम्मीद की जा रही है।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x85kg3s
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो