scriptकुएं में मिला 75 वर्षीय वृद्ध का शव | Dead body of 75 year old found in well | Patrika News

कुएं में मिला 75 वर्षीय वृद्ध का शव

locationसीधीPublished: Dec 04, 2019 01:56:15 pm

Submitted by:

Manoj Kumar Pandey

पुलिस चौकी मड़वास के ग्राम बैरिहा की घटना

Dead body of 75 year old found in well

Dead body of 75 year old found in well

सीधी/पथरौला। मझौली थाना के पुलिस चौकी मड़वास अंतर्गत ग्राम बैरिहा मे सोमवार को एक 70 वर्षीय बृद्ध का शव कुएं मे पाया गया। घटना के संबंध मे परिजनों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रामचरण पनिका पिता झगड पनिका 75 वर्ष निवासी ग्राम बैरिहाटोला मड़वास गत शनिवार को सुबह घर मे नित्यक्रिया के बाद घर मे ही था। तथा घर के सभी लोग अपने काम पर चले गए। परिजनों ने बताया कि शाम को जब घर वापस आए तो बृद्ध घर पर नहीं था। चूंकि मृतक झांडफूं क का काम भी करता था। अत: परिजनों ने सोचा गांव का कोई झाडफूं क करवाने के लिए ले गया होगा, कुछ समय बाद पहुंचा देगा। क्योंकि अकसर ऐसा होता भी था। किंतु बृद्ध रातभर नहीं आया। सुबह होते ही आसपास खोजबीन की जाने लगी। लेकिन दिनभर बृद्ध का कहीं पता नहीं चला। सोमवार को सुबह परिजनों द्वारा लोहे का कांटा कुएं मे डालकर तलाश की गई तो मृतक का शव कांटा में फं सकर पानी मे ऊपर आ गया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस चौकी मड़वास को दी गई। चौकी प्रभारी खुमान सिंह पटेल द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर स्थल पंचनामा तैयार करते हुए मृतक के बहू बेटों का कथन आदि लिया गया। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन से मझौली मर्चुरी भेजा गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की जेब से 700 रुपये भी मिले हैं। परिजनों द्वारा धोखे से कुआं मे गिरने और मृत्यु होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो