scriptझमाझम बारिश से किसान से लेकर आम शहरी तक झूमें | farmer to common urban man happy due to rain | Patrika News

झमाझम बारिश से किसान से लेकर आम शहरी तक झूमें

locationसीधीPublished: Jul 23, 2021 06:46:25 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-धान की नर्सरी को मिला जीवन दान-रोपनी की उम्मीद जगी

झमाझम बारिश

झमाझम बारिश

सीधी. मध्य प्रदेश में इन दिनों अच्छी खासी बारिश हो रही है। हर दिल खिला-खिला है। चाहे वो आम शहरी हो या किसान। आम शहरी को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है तो किसान को अपने खेतों में रोपे गए धान के पौधों में जान आने की उम्मीद जगी है। साथ ही वो रोपनी को लेकर भी आशान्वित हैं। बहुत दिनों बाद ये मौका आया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 23 जुलाई को जिले में 5.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। वैसे अब तक जिले में अब त 394.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 23 जुलाई को सीधी जिले में 5.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 2.0 मि.मी., चुरहट में 10.0 मि.मी., गोपद बनास में 14.6 मि.मी., सिहावल में 2.0 मि.मी., बहरी में 2.8 मि.मी., मझौली में 5.0 मि.मी. और कुसमी में 2.4 मि.मी. वर्षा हुई है।
बता दें कि जिले में अब तक 394.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। 01 जून से 23 जुलाई तक तहसील चुरहट में सर्वाधिक वर्षा 530.5 मि.मी. दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 371.7, गोपद वनास में 471.0, सिहावल में 387.6, बहरी में 447.0, मझौली 334.0, मि.मी. और कुसमी में 222.7 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 463.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 68.8 मि.मी. औसत वर्षा कम हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो