scriptSanjay Tiger Reserve: दो दिन पहले ही हो चुकी थी तेंदुए की मौत, वन अमले ने किया अंतिम संस्कार | Forest department officials cremated leopard in Sanjay Tiger Reserve | Patrika News

Sanjay Tiger Reserve: दो दिन पहले ही हो चुकी थी तेंदुए की मौत, वन अमले ने किया अंतिम संस्कार

locationसीधीPublished: Jan 16, 2020 05:23:13 pm

Submitted by:

suresh mishra

दाह संस्कार की कराई गई वीडियोग्रॉफी, बाघ व तेंदुए की लड़ाई ही मानी जा रही मौत का कारण

Forest department officials cremated leopard in Sanjay Tiger Reserve

Forest department officials cremated leopard in Sanjay Tiger Reserve

सीधी/ संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत दुबरी रेंज के बीट पेंडराताल में मंगलवार को मिले मृत तेंदुए की मौत दो दिन पूर्व ही हो चुकी थी, लेकिन इसकी जानकारी दो दिन बाद मिल पाई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची संजय टाइगर रिवर्ज की टीम ने खोजी कुत्ते की मदद से जांच कराई है।
मौका-मुआयना करने के बाद घटनास्थल पर दो चिकित्सा विशेषज्ञों के माध्यम से मृत तेंदुए के शव का परीक्षण कराया गया। शव परीक्षण में डॉ.जेपी पांडेय सर्जन पशु चिकित्सा विभाग व संजय टाइगर रिजर्व के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अभय सिंह सेंगर शामिल रहे। पीएम कराए जाने की विभागीय अधिकारियों द्वारा वीडियोग्राफी कराई गई।
आपसी लड़ाई में ही तेंदुए की मौत
चिकित्सा विशेषज्ञों एवं मौके पर मिले बाघ व तेंदुए के पंजों के निशान तथा मृत बंदर से यही माना जा रहा है कि बंदर के शिकार को लेकर हुई आपसी लड़ाई में ही बाघ के हमले से तेंदुए की मौत हुई है। इसके बाद घटनास्थल पर ही मृत तेंदुए का दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार की भी अधिकारियों द्वारा वीडियोग्राफी कराया जाना बताया जा रहा है।
कर दिया गया दाह संस्कार
बाघ व तेंदुए के बीच हुई आपसी लड़ाई में तेंदुए की मौत हुई है। मंगलवार की शाम घटनास्थल पर ही तेंदुए का दाह संस्कार करा दिया गया है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
जया पांडेय, एसडीओ संजय दुबरी अभयारण्य
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो