scriptशासकीय वाहन खड़े-खड़े हो रहा कंडम, किराए के वाहन में सफर कर रहे डीईओ साहब | Government vehicle standing Kandam standing, DEO sahib traveling in a | Patrika News

शासकीय वाहन खड़े-खड़े हो रहा कंडम, किराए के वाहन में सफर कर रहे डीईओ साहब

locationसीधीPublished: Jul 06, 2019 09:15:25 pm

Submitted by:

Manoj Kumar Pandey

शासकीय वाहन होते हुए भी किराए का वाहन किया गया है अधिग्रहीत, हजारों रूपए खर्च कर शासकीय वाहन का कराया गया था मेंटीनेंस, फिर भी नहीं किया जा रहा उपयोग

sidhi news

sidhi news

सीधी। जिला शिक्षा अधिकारी के पास शासकीय वाहन होते हुए भी उसका उपयोग न करते हुए निजी वाहन अधिग्रहीत किया गया है। जबकि शासकीय वाहन चालू हालत में है और विगत वर्ष हजार रूपए लगाकर उसका मरम्मतीकरण किया गया था। बावजूद इसके निजी वाहन अधिग्रहीत कर शासन की राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है। निजी वाहन अधिग्रहीत किए जाने का कारण विभागीय सूत्रों द्वारा शासकीय वाहन में एसी की सुविधा न होना बताया जा रहा है।
बताते चलें कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का शासकीय वाहन शहर के शासकीय आदर्श कन्या हाई स्कूल परिषर में महीनों से खुले मे खड़ा किया गया है। महीनों से उक्त वाहन खड़े होने व लगातार उपयोग न होने से वाहन कंडम होता जा रहा है। कुछ वर्षों पूर्व भी वाहन की यही स्थिति थी, पूर्व के जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा वाहन का उपयोग न किए जाने से वाहन कंडम हो गया था, लेकिन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पारसनाथ शुक्ल द्वारा उक्त वाहन में हजारों रूपए खर्च कर वाहन का मरम्मतीकरण कराया गया, तब वाहन चलने लायक हुआ, उनके द्वारा अपने कार्यकाल में कुछ समय तक वाहन का उपयोग भी किया गया, लेकिन उनके हटने के बाद इस वाहन के पहिए थम गए। वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह द्वारा भी शासकीय वाहन का उपयोग नहीं किया जा रहा है, उनके द्वारा अपने भ्रमण कार्यक्रम आदि के उपयोग हेतु निजी वाहन अधिग्रहीत किया गया है। जिसके चलते शासकीय वाहन का उपयोग नहीं हो रहा है और वह कंडम की स्थिति में पहुंच रहा है। साथ ही निजी वाहन अधिग्रहीत करने से शासकीय राशि का भी दुरूपयोग हो रहा है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह का पक्ष लेने के लिए कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयाश किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो