scriptमंगल पांडेय सेवा समिति भितरी ने लिया जनसेवा का संकल्प | Mangal Pandey Seva Samiti Bhitari pledged public service | Patrika News

मंगल पांडेय सेवा समिति भितरी ने लिया जनसेवा का संकल्प

locationसीधीPublished: Mar 31, 2020 09:03:58 pm

Submitted by:

Manoj Kumar Pandey

गरीबों को भोजन एवं ग्रामीणों को वितरित किया जा रहा नि:शुल्क मास्क

Mangal Pandey Seva Samiti Bhitari pledged public service

Mangal Pandey Seva Samiti Bhitari pledged public service

सीधी। कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लागू किए लॉक डाउन के कारण कई ऐसे परिवार हैं जिनके भोजन की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। ऐसे में कई स्वयंसेवी संगठन एवं व्यापारी वर्ग आदि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क एवं भोजन सामग्री का नि:शुल्क वितरण कर रहे हैं।
इसी क्रम में मंगल पांडेय सेवा समिति भितरी के संयोजक एड.अंबुज पांडेय द्वारा जरूरतमंदों की मदद का वीणा उठाया है। समिति के संयोजक अंबुज पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी व क्षेत्र के समाजसेवी ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर जरूरतमंदों को भोजन सामग्री के साथ ही मास्क का भी वितरण कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार ३० मार्च को भाजपा नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, आजाद अध्यापक संघ के उपाध्यक्ष विजय तिवारी, नीरज पांडेय, भाजपा जिला मंत्री प्रदीप पांडेय, राजीव अग्निहोत्री, अमित पांडेय, विनय मिश्रा, अशोक यादव, शेखर साकेत सहित अन्य लोगों ने मिलकर वैश्विक महामारी कोरोना से निजात पाने हेतु लोगों को जागरूक किया साथ ही 100 पैकेट भोजन जिसमें दाल, चावल, सब्जी, रोटी, 1000 मास्क एवं 70 हैंडवॉश के लिए साबुन वितरित किए गए। उक्त सामग्री का वितरण रामपुर नैकिन विकासखंड अंतर्गत भितरी, पन्ना, पहाड़ी, कुआं, चुरहट सहित अन्य गांवों में किया गया। समिति के संयोजक अंबुज पांडेय ने बताया कि यह अभियान लॉक डाउन तक जारी रहेगा। समिति के इस अभियान की चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी ने सराहना करते हुए अपनी ओर से भी सहयोग की बात कही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो