scriptसफाई पर हर माह 50 लाख साफ, फिर भी शहर में लगे कचरे के ढेर | More than 50 lakhs spent each month in sidhi nagar palika | Patrika News

सफाई पर हर माह 50 लाख साफ, फिर भी शहर में लगे कचरे के ढेर

locationसीधीPublished: Oct 10, 2018 06:22:04 pm

Submitted by:

suresh mishra

बेनतीजा कवायद: जगह-जगह नालियां चोक, लगे कचरे के ढेर, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

More than 50 lakhs spent each month in sidhi nagar palika

More than 50 lakhs spent each month in sidhi nagar palika

सीधी। शहर में सफाई के नाम पर नगर पालिका हर महीने 50 लाख से ज्यादा खर्च कर रही है, इसके बाद भी जगह-जगह चोक नालियां व लगे कचरे के ढेर सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। जिम्मेदार जमीनी हकीकत से अनजान हैं और सफाई अभियान कागजों तक सीमित है। स्वच्छता की राष्ट्रव्यापी रैकिंग में भी सीधी फिसड्डी साबित हुआ था।
बताया गया, नगर में कचरा उठाने के लिए करीब एक करोड़ की लागत से 8 पिकअप वाहन डंपर व जेसीबी मशीन खरीदी गई थी। इनमें हर महीने लाखों रुपए डीजल के नाम पर भी उड़ाए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी शहर कचरा-कचरा नजर आ रहा है।
जबकि, इसके लिए नपा के पास 126 सफाईकर्मी की हैं। औसतन एक कर्मी को हर महीने आठ हजार रुपए बतौर पारिश्रमिक भुगतान किया जाता है। ऐसी स्थिति में प्रति माह सफाईकर्मिंयों को 10 लाख 80 हजार रुपए का मासिक पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है।
एक तिहाई सफाईकर्मी साहबों के बंगले में
सफाईकर्मिंयो की नियुक्ती नगरीय क्षेत्र मे सफाई के नाम पर तो की जाती है किंतु एक तिहाई सफाईकर्मिंयों से सफाई का कार्य नहीं लिया जा रहा है। बल्कि वे नगर पालिका के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों व अन्य माननीयो के यहां गाय-भैंस की सेवा के साथ घर के अन्य कार्य में लगे हुए हैं। जिनकी पारिश्रमिक का भुगतान नगर पालिका से किया जाता है।
डीजल में होता है लाखों का खेल
नगर पालिका में कचरा ढोने के लिए 16 वाहन लगाए गए हैं। करीब 10 वाहन हाल ही में खरीदे गए हैं। जिसमे प्रत्येक माह डीजल के नाम पर लाखों रुपए का खेल जारी है। ज्यादातर वाहन खड़े रहते हैं। फिर भी लॉग-बुक दर्ज कर हर माह भुगतान किया जा रहा है।
फैक्ट फाइल
– 126 सफाईकर्मी हैं नपा में
– 10.80 लाख वेतन पर खर्च हो रहे हर महीने
– 16 नपा मे कचरा ढोने के वाहन संख्या
– 28 लाख डीजल के नाम पर हर महीने औसतन खर्च
– 10 नवीन वाहन की हुई खरीदी
– 81 लाख वाहन खरीदी पर खर्च किया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो