script

MP की विधानसभाओं में बढ़े युवा मतदाता, 2018 के विस चुनाव में होंगे निर्णायक, यहां पढ़ें पूरी खबर

locationसीधीPublished: Feb 15, 2018 06:30:38 pm

Submitted by:

suresh mishra

60 हजार युवा होंगे विधानसभा चुनाव में निर्णायक, 2013 विधानसभा चुनाव के बाद चारों विधानसभा में बढ़े नव मतदाता

MP assembli Election in Increased young voters 2018 elections in sidhi

MP assembli Election in Increased young voters 2018 elections in sidhi

ओपी पाठक @ सीधी। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने में करीब 6 से 7 माह बाकी है। यानी 2018 में ही विधानसभा का चुनाव होना है। राजनीतिक दलों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए कमर कस ली है। तो निर्वाचन आयोग भी पीछे नहीं है। चुनाव कराने के लिए आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। राजनीतिक दल बूथ लेवल पर टीम बना रहे हैं। वहीं निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियां तैयार कर रही है।
वर्तमान में मतदाताओं के आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि आगामी चुनाव में सत्ता की चाभी युवा हाथों से होकर गुजरेगी। एक तरफ जहां मतदाताओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। वहीं युवाओं ने भी बड़ी संख्या में मतदाता सूची में नाम लिखाने में भागीदारी निभाई है।
60 हजार 793 मतदाताओं की संख्या बढ़ी

जिले की चारों विधानसभा में वर्ष 2013 में 8 लाख 48 हजार 631 मतदाता थे, अब यानी 2018 में 9 लाख 9 हजार 424 मतदाता हो गए हैं। यानी पांच वर्ष में चारों विधानसभा में मिलाकर 60 हजार 793 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। बड़े मतदाता इस बार विधानसभा चुनाव में नेताओं की किस्मत के फैसले में भागीदारी निभाएगें। इसमें मुख्य रूप से कालेज में अध्ययनरत विद्यार्थी ही है। राजनीतिक पार्टियों को युवाओं की तरह सोचकर चुनावी मैदान में आना होगा।
युवा ही करेंगे फैसला
मतदाताओं की संख्या बढऩे के साथ ही इस बार विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका युवा करेंगे। क्योंकि चुरहट, सिहावल, सीधी व धौहनी विधानसभा को मिलाकर कुल 60 हजार 793 युवा हैं। यानी जिले के करीब ढाई लाख युवा ही अगला विधायक चारों विधानसभा में कौन होगा इसका फैसला करेंगे। इसके कारण राजनीतिक पार्टी भी इन युवाओं को रिझाने में इस बार कोई कसर नहीं छोडऩे वाले। निश्चित है कि राजनीतिक दलों को युवाओं के मन को जीतना होगा, तभी कुर्सी पर काबिज हुआ जा सकता है।
छह माह में और होगी बढोत्तरी
सात माह बाद प्रदेशभर की विधानसभाओं में चुनावी बिगुल बज जाएगा। इसके कारण आने वाले छह माह में मतदाताओं की संख्या में और बढ़ोत्तरी होगी। चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग अभियान चलाकर मतदाताओं का नाम जोड़ेगा। सूची का शुद्धिकरण भी होगा। वहीं अब सीधे मतदाता आनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नाम जोड़वा रहे हैं। यानी आने वाले छह माह में मतदाताओं की संख्या में और भी बढोत्तरी होगी।
महिला मतदाताओं की बड़ी संख्या
बीते 36 माह के दौरान जोड़े गए नव मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या में पुरुष की अपेक्षा इजाफा हुआ है। जहां जोड़े गए पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 हजार 78 है, वहीं महिला मतदाताओ की संख्या 8 हजार 552 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा महिला मतदाताओं का नाम धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सूची में जोड़ा गया हैं।
मतदाताओं पर एक नजर
विधानसभा वर्ष-2013 2018
सिहावल 212294 226687
धौहनी 212410 224791
चुरहट 213708 231722
सीधी 210219 226224
कुल 848631 909424

ट्रेंडिंग वीडियो