scriptविधानसभा चुनाव से पहले बदलेगा युकां का चेहरा!, इस तरह कांग्रेस ने शुरू की तैयारी | MP assembly election Before Face of Youth Congress will change | Patrika News

विधानसभा चुनाव से पहले बदलेगा युकां का चेहरा!, इस तरह कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

locationसीधीPublished: Feb 15, 2018 11:42:18 am

Submitted by:

suresh mishra

14 तक सदस्यता अभियान, दावेदार झोंक रहे ताकत

MP assembly election Before Face of Youth Congress will change

MP assembly election Before Face of Youth Congress will change

सीधी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले युवक कांग्रेस चेहरा बदलने की तैयारी में है। इसके लिए सदस्यता अभियान जारी है। दावेदार ज्यादा से ज्यादा समर्थकों सदस्यता दिलाने की जोर आज-माइश कर रहे हैं। 14 फरवरी तक यह अभियान जारी रहेगा। बताया गया कि बीते वर्ष से यूथ कांग्रेस में पदाधिकारियों का मनोनयन करने की जगह चुनावी प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है।
इसका उद्देश्य है कि नेताओं की चहेतों की बजाय जमीनी कार्यकर्ता को पद देना है। हालांकि, जिले में अब भी कद्दावर नेता समर्थकों को चुनाव मैदान में उतारकर जिता लेते हैं।

खत्म हो सकता है लोकसभा अध्यक्ष का पद
युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया है। लोकसभा अध्यक्ष की जगह अब जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे। व्यावहारिक कठिनाइयों के चलते लोकसभा अध्यक्ष का पद खत्म कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया में भी बदलाव किए गए हैं। इसमें बूथ स्तर के चुनाव खत्म कर, अब सीधे विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर की कमेटियों के लिए चुनाव होंगे। फिलहाल रंजना मिश्रा युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष हैं। इससे पूर्व चुनाव 2013 में हुआ था और 2015 में कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन नए चुनाव न होने से पुरानी कार्यकारिणी ही काम कर रही है।
दो साल पहले खत्म हो चुका है कार्यकाल
अगस्त 2013 में युवा कांग्रेस के चुनाव कराए गए थे, जिसके अनुसार, अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल बाद अगस्त 2015 में खत्म होना था, लेकिन चुनाव नहीं होने से अब तक पुराने ही पदाधिकारी काम कर रहे हैं। आईवाईसी इस माह से मेंबरशिप की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि जल्द चुनाव कराए जा सकें।
अप्रैल तक हो जाएंगे चुनाव
सीधी सहित पूरे प्रदेश में चार साल बाद युकां के चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई है। उम्मीद है कि अप्रैल तक जिले में यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी का चेहरा बदल जाएगा। चुनाव कराए जाने के लिए प्रदेश मे सुमित खन्ना को इलेक्शन कमिश्नर बनाया गया है।
सीधी जिलेभर में सदस्यता अभियान 14 मार्च तक चलेगा। फिर इसके बाद पंचायत, विधानसभा व जिला स्तर पर चुनाव होंगे।
रंजना मिश्रा, अध्यक्ष, लोस समिति

ट्रेंडिंग वीडियो