script

MP election 2018: चुनावी खर्च में भाजपा-कांग्रेस से आगे सपा प्रत्याशी, बसपा फिसड्डी

locationसीधीPublished: Dec 01, 2018 05:49:03 pm

Submitted by:

suresh mishra

व्यय… प्रेक्षक के अनुसार प्रचार-प्रसार में खर्च किए 18 लाख

MP election 2018: chunavi kharch me BJP Congress se age sapa ummidwar

MP election 2018: chunavi kharch me BJP Congress se age sapa ummidwar

सीधी। विधानसभा चुनाव में खर्चे के मामले में सपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ दिया। इस मामले में भाजपा के केदारनाथ शुक्ल दूसरे व कांग्रेस के कमलेश्वर द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहे। व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत आंकड़ों की मानें तो सीधी सीट से 12 प्रत्याशी मैदान में थे। लेकिन प्रचार-प्रसार में सर्वाधिक खर्चा सपा प्रत्याशी केके सिंह ने किया है। इन्होंने 18 लाख 4 हजार 554 रुपए खर्च किया है। वहीं भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ शुक्ल ने 13 लाख 82 हजार 916 रुपए खर्च व कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर द्विवेदी ने 12 लाख 26 हजार 242 रुपए खर्च किए हैं।
निर्दलीय भी कम नहीं
सीधी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव खर्चे के मामले में निर्दलीय प्रत्याशी भी पीछे नहीं हैं। रामप्रताप यादव चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 9 लाख 1 हजार 8 रुपए खर्च किए हैं। बसपा प्रत्याशी मनोज कोल ने 6 लाख 19 हजार 78, निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर ने 2 लाख 13 हजार 313 व निर्दलीय प्रत्याशी शैलेंद्र तिवारी ने 1 लाख 30 हजार 962 रुपए के खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया है।
प्रस्तुत नहीं किया लेखा
धौहनी विधानसभा क्षेत्र से 15 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से 13 ने ही अपना व्यय लेखा प्रस्तुत किया था। दो प्रत्याशियों को इसके लिए नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार चुरहट के 22 में से 7 उम्मीदवारों ने व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया था। नोटिस मिलने के बाद 4 ने व्यय लेखा प्रस्तुत कर दिया, लेकिन तीन प्रत्याशी अब भी लापरवाह बने हुए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो