scriptMP election 2023 PM Narendra modi in sidhi in mp said mujhe gali dete dete ab congress obc ko gali dene lagi | MP Election 2023: मोदी बोले-मुझे गाली देते-देते अब कांग्रेस ओबीसी को गाली देने लगी | Patrika News

MP Election 2023: मोदी बोले-मुझे गाली देते-देते अब कांग्रेस ओबीसी को गाली देने लगी

locationसीधीPublished: Nov 08, 2023 08:23:37 am

Submitted by:

Sanjana Kumar

बीरबल की जन्मस्थली सीधी से प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर हमला किया़ ताे वहीं ये भी कहा कि आदिवासी श्रीराम के समय से हैं देश में...और बोले...मोदी की गारंटी... देश में कोई परिवार भूखा नहीं रहेगा। मुफ्त राशन की अवधि पांच साल और बढ़ा रहे हैं।

pm_narendra_modi_in_sidhi_in_mp_war_on_congress.jpg

पुष्पेंद्र पांडेय. बीरबल की जन्मस्थली सीधी में सभा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर आक्रामक रहे। बघेली में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले मां घोघरा को प्रणाम किया, फिर बोले- कांग्रेस का एक ही नारा..गरीब की जेब साफ-काम हाफ। उनका इतिहास झूठ बोलना है। मोदी ने इशारों में पूर्व पीएम राजीव गांधी और विंध्य के नेता अर्जुन सिंह पर कटाक्ष किए। 35 मिनट के भाषण में वे बोले-कांग्रेस दलितों-आदिवासियों का सम्मान नहीं करती। देश में आदिवासी श्रीराम के समय से हैं। कांग्रेस को पता ही नहीं था। वाजपेयी सरकार में आदिवासी के लिए विभाग-मंत्रालय बनाए।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.