scriptअयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर MP के इस मंत्री ने दिया ये बयान | MP Minister Ramkhelavan Patel Statement on Ram temple | Patrika News

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर MP के इस मंत्री ने दिया ये बयान

locationसीधीPublished: Nov 22, 2020 05:52:05 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-सोनांचल महोत्सव में बोले राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल-अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से आदर्श समाज की होगी स्थापना

 MP Minister Ramkhelavan Patel

MP Minister Ramkhelavan Patel

सीधी. अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्माण होने से आदर्श समाज की स्थापना होगी। राम राज्य की स्थापना भगवान राम के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने से होगी। मौजूदा दौर में हर किसी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम द्वारा स्थापित मूल्यों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। यह कहना है प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल का। वह सोनांचल महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद 22 अगस्त 2020 को प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। वह ऐतिहासिक क्षण था। उन्होने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से निश्चित रूप से देश के युवाओं को भगवान राम के जीवन से शिक्षा प्राप्त होगी और एक आदर्श समाज की स्थापना होगी।
सोनांचल महोत्सव
गोष्ठी के प्रमुख वक्ता अंबरीश ने भगवान राम के राजा राम से भगवान राम बनने तक की यात्रा का सविस्तार वर्णन किया। साथ ही प्रमुख उद्धरणों के माध्यम से उनके द्वारा स्थापित आदर्शों का उल्लेख किया। उन्होने कहा कि भगवान राम का पूरा जीवन हमें सामाजिक मूल्यों के विषय में बताता है जिसको अपनाकर एक समतायुक्त समाज की स्थापना संभव है।
विधायक चुरहट शरदेंदु तिवारी तथा विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने भी महोत्सव को संबोधित किया। उन्होने कहा कि सोनांचल महोत्सव जिले की लोक संस्कृति को मंच देने का कार्य कर रही है। यह एक अच्छी पहल है।
इस मौके पर आयोजक इंद्रशरण सिंह चौहान, जिला पंचायत सीधी के प्रधान अभ्युदय सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह, डॉ. राजेश मिश्रा सहित प्रबुद्ध वक्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो