scriptअब बाजार क्षेत्र मेें अव्यवस्थित वाहन खड़ा किए तो खैर नहीं | Now, if you put disorganized vehicles in the market area, then | Patrika News

अब बाजार क्षेत्र मेें अव्यवस्थित वाहन खड़ा किए तो खैर नहीं

locationसीधीPublished: Dec 06, 2019 02:05:14 pm

Submitted by:

Manoj Kumar Pandey

यातायात पुलिस ने मंगाए व्हील लॉक पैड, अव्यवस्थित खड़े मिले वाहन तो लॉक कर दिए जाएंगे वाहनों के पहिए, व्हील पैड से छेड़छाड़ करने पर वाहन संचालकों के विरूद्ध दर्ज होगा मामला

Now, if you put disorganized vehicles in the market area, then

Now, if you put disorganized vehicles in the market area, then

सीधी। अब शहर के बाजार क्षेत्र में नो पाॢकंग जोन में सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़े कर गायब हो जाने वाले लोगों की खैर नहीं। यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहन संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए नया तरीका लाया गया है। यातायात प्रभारी भागवत प्रसाद पांडेय द्वारा व्हील लॉक पैड मंगाए गए हैं, जिससे ऐसे वाहनों के व्हील लॉक कर दिए जाएंगे, जिससे वाहन संचालक अपना वाहन मौके से नहीं ले जा सकेगा, इसके बाद वाहन संचालक पर अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।
यातायात प्रभारी भागवत प्रसाद पांडेय ने बताया कि लोग मुख्य बाजार क्षेत्र में अपने दो पहिया व चार पहिया वाहनों से खरीददारी करने आते हैं और सड़कों में अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े कर गायब हो जाते थे, इन वाहन चालकों का इंतजार करने के लिए हमे एक पुलिस कर्मी तैनात करना पडऩा था, लेकिन जब तक पुलिसकर्मी वाहन के पास खड़ा रहता था संबंधित वाहन चालक छिपा रहता था, ऐसे में न तो हम वाहन चालक को समझाइश दे पाते थे, और न ही कार्रवाई कर पाते थे, इसलिए व्हील लॉक पैड से ऐसे वाहनों के पहिए लॉक कर दिए जाएंगे, जिससे संबंधित वाहन चालक अपने वाहन को नहीं ले जा सकेगा।
व्हील लॉक पैड से छेड़छाड़ पर दर्ज होगा मामला-
यातायात प्रभारी ने बताया कि जिस वाहन चालक के वाहन के पहिए को व्हील लॉक पैड से लॉक किया जाएगा, यदि उसके द्वारा व्हील लॉक पैड के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की जाती है तो उसके विरूद्ध अलग से मामला दर्ज कराया जाएगा।
दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर करेगा काम-
बताया गया कि यातायात पुलिस द्वारा लाया गया व्हील लॉक पैड अत्याधुनिक है, इसमें चाहे दो पहिया वाहन हो या फिर चार पहिया वाहन, उसके पहिए आसानी से लॉक किए जा सकते हैं, व्हील लॉक पैड से वाहन के पहिए लॉक करने के बाद वाहन को चलाया नहीं जा सकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो