scriptगैंगरेप को लेकर रामपुरनैकिन क्षेत्र में उमड़ा लोगों का आक्रोश | Outrage in Rampurnakin area due to gang rape | Patrika News

गैंगरेप को लेकर रामपुरनैकिन क्षेत्र में उमड़ा लोगों का आक्रोश

locationसीधीPublished: Dec 09, 2019 01:23:42 pm

Submitted by:

Manoj Kumar Pandey

सड़क पर उतरे लोग, रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन, रामपुर नैकिन नगर पंचायत क्षेत्र में किया गया विरोध प्रदर्शन

Outrage in Rampurnakin area due to gang rape

Outrage in Rampurnakin area due to gang rape

सीधी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों स्कूल से घर वापस जा रही शिक्षिका के साथ चार आरोपियों द्वारा की गई दरिंदगी के विरोध में क्षेत्रीय लोगों द्वारा रविवार को रामपुर नैकिन नगर पंचायत क्षेत्र में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताई। रैली के माध्यम से लोगों ने आरोपियों को फांसी दिलाए जाने की भी मांग की।
उल्लेखनीय है कि रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिवस निजी स्कूल से अध्यापन कार्य कर वापस घर जा रही एक शिक्षिका के साथ गैंगरेप किया था। दिन दहाड़े हुई इस घटना से महिलाओं और युवतियां स्वयं को काफी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया गया है, लेकिन लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन पर पुलिस का किसी प्रकार का खौफ नहीं है, जिससे वह इस प्रकार के अपराध को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के प्रति लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा, लोग सड़क पर उतर आए और नगर पंचायत रामपुर नैकिन क्षेत्र में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस रैली में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और बिगड़ती कानून व्यवस्था व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने रैली में तख्तियों में आरोपियों को फांसी दिलाए जाने के मांग संबंधी नारे लिखे हुए थे। रैली के माध्यम से लोगों ने रामपुर नैकिन नगर पंचायत के मुख्य मार्गों में भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो