सीधी

अटकलो पर लगा विराम, इंद्रशरण बने भाजपा जिलाध्यक्ष

देर रात की गई घोंषणा के बाद चलता रहा बधाइयों का दौर, पार्टी कार्यालय में नवीन जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं का सम्मान और स्वाभिमान रखूंगा बरकरार: इन्द्रशरण सिंह चौहान

सीधीDec 08, 2019 / 02:30 pm

Manoj Kumar Pandey

Pause on speculation, Indrasharan becomes BJP district president

सीधी। भाजपा के नवीन जिलाध्यक्ष हेतु हुई रायशुमारी के बाद नए जिलाध्यक्ष को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर गुरूवार की देर रात वरिष्ठ कार्यालय से मुहर लगने के बाद विराम लग गया है। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी इंद्रशरण सिंह चौहान को सौंपी गई है। घोंषणा के साथ ही उन्हें बधाइयों का दौर शुरू हो गया था, जो शुक्रवार को दिन भर जारी रहा। शुक्रवार की दोपहर इंद्रशरण सिंह भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां निवर्तमान जिलाध्यक्ष द्वारा उन्हें प्रभार सौंपा गया, इस दौरान पाटी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा नवीन जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है, मैं उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निर्वहन करने का पूर्ण प्रयत्न करूंगा, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान और स्वाभिमान बरकरार रखंूगा। जिले में भाजपा संगठन को और मजबूत करने निरंतर काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्पन्न कई चुनौतियां हैं, और कांग्रेस सरकार का जांगल राज कायम है, उसके विरूद्ध अपने तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आंदोलन खड़ा करूंगा। ज्ञात हो कि जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान वर्तमान में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा पूर्व में भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, बजरंग दल के जिला संयोजक, संघ के द्वितीय वर्ष, आत्मा के अध्यक्ष, मंडी डायरेक्टर, सरपंच सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों में रह चुके हैं। ेइस अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ.राजेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री व चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीता सिंह चौहान, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद वैस, डॉ.राकेश गौतम, संजय सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं द्वारा नवीन जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Home / Sidhi / अटकलो पर लगा विराम, इंद्रशरण बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.