scriptनाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी दो साल बाद पुलिस गिरफ्त में | police arrested Accused of rape with a minor after two years | Patrika News

नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी दो साल बाद पुलिस गिरफ्त में

locationसीधीPublished: Sep 27, 2020 03:57:16 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-2018 में दो साथियों ने मिल कर नाबालिग संग किया था दुराचार-एक साथी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीधी. दो साल से पुलिस के लिए चुनौती बने नाबालिग संग दुष्कर्म करने वाले युवक को आखिरकार गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। सामूहिक दुरुचार के आरोपी को रामपुर नैकिन पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस जघन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दो साल से प्रयासरत थी।
रामपुर नैकिन थाना प्रभारी अशोक पांडेय के अनुसार2018 में एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था, जिसमें से एक आरोपी को घटना के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन दूसरा आरोपी नीरज तिवारी उर्फ विवेक निवासी बढ़ौरा तब मौके से भाग निकला था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बढ़ौरा क्षेत्र के आसपास छिपा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक देवेंद्र पांडेय और इंद्रबली सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तयशुदा जगह पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया।
यही नहीं बल्कि ऐसे ही दो अन्य मामलों में 17 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटिओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि सुरेंद्र सिंह ठाकुर, अयोध्या प्रसाद चतुर्वेदी लंबे समय से फरार चल रहे थे सूचना मिलने पर इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इन दोनों कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष चौरसिया, सहायक उपनिरीक्षक इंद्रबली सिंह, प्रधान आरक्षक रामबाबू दीपांकर, आरक्षक अमित तिवारी, विवेक सिंह चंदेल, अभिषेक शुक्ला, भैया लाल सिंह तथा थाना चुरहट से आरक्षक भूपेश बागरी एवं चौकी सेमरिया से आरक्षक मनीष शुक्ला का योगदान रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो