scriptशॉपिंग कांपलेक्स के बरामदा व सीढिय़ों में होटल संचालक चला रहे रसोंई | Rasoi is running the hotel operator in the verandah and steps of the s | Patrika News

शॉपिंग कांपलेक्स के बरामदा व सीढिय़ों में होटल संचालक चला रहे रसोंई

locationसीधीPublished: Oct 13, 2019 09:06:28 pm

Submitted by:

Manoj Kumar Pandey

परिषर में बर्तनों की धुलाई कर फैला रहे गंदगी, ऐसे में कैसे स्वच्छ और सुंदर होगा शहर, नगर पालिका के जिम्मेदार नहीं उठा पा रहे कार्रवाई की हिम्मत, शहर के कुशाभाऊ ठाकरे व सम्राट पृथ्वीराज चौहान शॉपिंग कांपलेक्स में होटल संचालकों की मनमानी

Rasoi is running the hotel operator in the verandah and steps of the s

Rasoi is running the hotel operator in the verandah and steps of the s

सीधी। नगर पालिका स्वच्छता सर्वे 2020 की तैयारियां शुरू कर दिए गए हैं। स्वच्छता सर्वे के तहत एनजीओ के माध्यम से शहर में जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं लेकिन नपा कार्यालय के पास ही शॉपिंग कांपलेक्स में संचालित होटल संचालक कांपलेक्स परिषर में ही बर्तनों आदि की धुलाई करवाकर गंदगी फैला रहे हैं। वहीं होटल संचालकों द्वारा शॉपिंग कांपलेक्स के बरामदे व सीढिय़ों आदि में अवैध तरीके से कब्जा कर खुलेआम रसोंई घर का संचालन किया जा रहा है। सीढिय़ों में रसोंई घर के संचालन से भी परिषर में गंदगी फैल रही है, लेकिन नपा के जिम्मेदार अधिकारी इन होटल संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की हिम्मत नहीं उठा पा रहे हैं। लिहाजा होटल संचालकों की मनमानी शॉपिंग कांपलेक्स की सुंदरता पर ग्रहण लगा रही है।
नगर पालिका द्वारा शहर को गंदा करने व नियम विरूद्ध तरीके से अवैध कब्जे आदि पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर के नवीन शॉपिंग कांपलेक्स होटल संचालकों की मनमानी की वजह से गंदे दिख रहे हैं। शहर के सम्राट चौक में बनाए गए कुशाभाऊ ठाकरे शॉपिंग कांपलेक्स में होटल का संचालन करने वाले द्वारा शॉपिंग कांपलेक्स के सीढ़ी में रसोंई घर का संचालन किया जा रहा है। वहीं बरामदे आदि में अवैध रूप से कब्जा जमा लिया गया है। इतना ही नहीं शॉपिंग कांपलेक्स के सामने ही बर्तनों की धुलाई करवाई जाती है, जिससे परिषर में गंदगी फैल रही है। यह होटल मुख्य मार्ग के किनारे नपा कार्यालय के नजदीक होने के बावजूद नपा के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस मनमानी पर नहीं जा रहा है। वहीं बगल में ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान शॉपिंग कांपलेक्स में संचालित होटल संचालक द्वारा भी कुछ इसी तरह की मनमानी की जा रही है, इनके द्वारा भी सीढ़ी में रसोंई के साथ ही बरामदे में अवैध रूप से कब्जा किया गया है। वहीं कलेक्ट्रेट मार्ग में सिटी हास्पिटल के सामने स्थित शॉपिंग कांपलेक्स में ही होटल संचालक द्वारा बरामदे में कब्जा कर रसोंई घर का संचालन किया जा रहा है। इस तरह होटल संचालकों की मनमानी वर्षों से जारी है, इन होटल संचालकों की मनमानी के कारण शॉपिंग कांपलेक्स की सुंदरता भी ग्रहण लग रहा है, और नपा के जिम्मेदार अधिकारी शहर की सुंदरता व स्वच्छता का दंभ भर रहे हैं।
की जा चुकी है अर्थदंड की कार्रवाई-
शॉपिंग कांपलेक्स में अवैध कब्जा करने वाले व्यापारियों के विरूद्ध अर्थदंड की कार्रवाई की जा चुकी है। शीघ्र ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
अमर बहादुर सिंह
सीएमओ, नगर पालिका परिषद सीधी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो