scriptखेत की जुताई करने गए 3 किसानों के साथ हुआ कुछ ऐसा, 8 घंटे बाद इस हाल में मिली डेड बॉडी | sidhi accident Death of two Farmer | Patrika News

खेत की जुताई करने गए 3 किसानों के साथ हुआ कुछ ऐसा, 8 घंटे बाद इस हाल में मिली डेड बॉडी

locationसीधीPublished: Oct 31, 2017 05:44:46 pm

Submitted by:

suresh mishra

पथरौला चौकी अंतर्गत ठाड़ीपाथर की घटना, 8 घंटे ट्रैक्टर के नीचे दबे रहे किसान, चालक समेत दो की मौत

sidhi accident Death of two Farmer

sidhi accident Death of two Farmer

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में ट्रैक्टर लेकर खेतों की जुताई करने गए तीन किसान हादसे का शिकार हो गए। दो किसानों की जहां मौके पर मौत हो गई वहीं एक किसान अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। बताया गया कि रविवार रात करीब 10.30 बजे जुताई कर तीन किसान घर लौट रहे। उसी समय दुर्घटना हो गई।
लेकिन पीडि़त करीब आठ घंटे तक ट्रैक्टर के नीचे ही दबे रहे। सुबह स्थानीय लोगों को जानकारी लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालकर पुलिस को सूचित किया। तब कहीं जाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला पंजीबद्ध पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भिजवाए।
रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया

पथरौला चौकी अंतर्गत ठाड़ीपाथर निवासी पंचम सिंह पिता दलबीर सिंह (35) व रामराज सिंह पिता व्यंकटेश सिंह (15) चालक वंशबहादुर सिंह पिता रणदमन सिंह (30) निवासी डोल के साथ टै्रक्टर (बिना नंबर का) लेकर खेत की जुताई करने के लिए गए थे। देर रात करीब 10.30 बजे वहां से लौट रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
सुबह 6.30 बजे लगी जानकारी

चालक वंशबहादुर व रामराज उसके नीचे दब गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में पंचम को भी गंभीर चोटें आई हैं। वह बेहोश हो गया था, लिहाजा सुबह तक किसी को पता नहीं चला। करीब आठ घंटे बाद सुबह 6.30 बजे ग्रामीण वहां पहुंचे तो घटना की जानकारी लगी। उन्होंने डायल-100 पुलिस को सूचना दी और वाहन के नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला। घायल पंचम को जिला चिकित्सालय भिजवाया।
…तो बच जाती जान
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी अगर समय रहते मिल जाती तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। हादसा चूंकि रात्रि करीब १०.३० बजे सूनसान स्थान पर हुआ। रात में कोई उस तरफ गया भी नहीं और पीडि़त ट्रैक्टर के नीचे ही दबे रहे। तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो