scriptकांग्रेस के कद्दावर नेता को रीति पाठक ने दी 286524 वोटों से शिकस्त, लगातार दूसरी बार बनीं सीधी की सांसद | Sidhi election 2019 winner | Patrika News

कांग्रेस के कद्दावर नेता को रीति पाठक ने दी 286524 वोटों से शिकस्त, लगातार दूसरी बार बनीं सीधी की सांसद

locationसीधीPublished: May 23, 2019 10:48:54 pm

Submitted by:

suresh mishra

कांग्रेस के कद्दावर नेता को रीति पाठक ने दी 286524 वोटों से शिकस्त, लगातार दूसरी बार बनीं सीधी की सांसद

Sidhi election 2019 winner

Sidhi election 2019 winner

सीधी। मध्य प्रदेश की सीधी संसदीय सीट में भी देश के अन्य इलाकों की तरह मोदी मैजिक देखने को मिला। कभी कांग्रेस के लिए गढ़ मानी जाने वाली इस सीट में कांग्रेस ने इस बार पार्टी के कद्दावर नेता अजय सिंह पर दांव लगाया था, लेकिन वे भी बाजी हार गए। गुरुवार की सुबह ईवीएम खुलने के साथ ही ज्यों ज्यों मतगणना आगे बढ़ती गई लोगों में उत्साह बढ़ता ही गया। हर ओर मोदी ही मोदी के नारे लग रहे थे। विपक्षी खेमे में दिन चढऩे के साथ ही सन्ïनाटा छाता गया।
पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी, एक दो विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह बढ़त बनाने में कामयाब जरूर हुए लेकिन ओवर ऑल मतगणना देखा जाय तो भाजपा प्रत्याशी को टक्ïकर देते नजर नहीं आए। शाम होते-होते दोनों के बीच करीब 1 से 2 लाख वोटों का अंतर हो गया। जो रात 8 बजे तक भी कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह नहीं पाट पाए। 10 बजे रात जारी निर्वाचन के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के अजय सिंह को 411818 पाकर दूसरे नंबर पर रहे। जबकि भाजपा की रीती पाठक 698342 ने मत पाकर 286524 वोट से विजयी घोषित कर दी गई।
चुरहट भी में नहीं मिली बड़ी बढ़त
सीधी संसदीय क्षेत्र की चुरहट विधानसभा सीट कांग्रेस का अभेद किला माना जाता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बाद यहां से अजय सिंह ही चुनाव जीतते रहे हैं। लेकिन पिछले चुनाव से स्थितियां बदली हैं। भाजपा के रणनीतिकारों ने कांग्रेस के मूल मतदाताओं पर सेंध लगाई है। यही वजह हैै कि विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में भी अजय सिंह की राह मुश्किल हो गई। अजय सिंह यहां से लगातार छह बार विधायक रहे, लेकिन ९वें राउंड तक के मतदान में उन्हें महज एक हजार वोटों की बढ़त मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो