scriptसोनवर्षा टोल प्लाजा मे महिला कर्मी के साथ मारपीट | Sonversa toll plaza strike with female worker | Patrika News

सोनवर्षा टोल प्लाजा मे महिला कर्मी के साथ मारपीट

locationसीधीPublished: Apr 23, 2019 09:52:00 pm

Submitted by:

Manoj Kumar Pandey

आंख व अगुलियों में आई चोंटे, शिकायत के बाद आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज, वहीं काम करने वाले एक कर्मचारी ने हमला कर दिया

sidhi news

sidhi news

सीधी। शहर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर सोनवर्षा में संचालित टोल प्लाजा में काम करने वाली एक महिला टीसी के ऊपर वहीं काम करने वाले एक कर्मचारी ने हमला कर दिया। हमले में केबिन का शीशा टूटकर ऊपर गिरने से महिला कर्मचारी लहूलुहान हो गई। घटना के दौरान अन्य कर्मचारियों के हस्ताक्षेप करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।
घटना की शिकायत जमोड़ी थाना में करते हुए पीडि़ता रेशमी ङ्क्षसह पिता पुष्पराज ङ्क्षसह 20 वर्ष निवासी नौगवांधीर ङ्क्षसह ने कहा कि वह वर्ष 2018 से टोल प्लाजा सोनवर्षा में टीसी का कार्य कर रही है। करीब दो माह पहले टोल प्लाजा में अभिजीत ङ्क्षसह चौहान निवासी अमरवाह ने काम करना शुरू किया है। अभी 20 अप्रैल को अभिजीत ने उसके साथ काफी बद्तमीजी से बात करना शुरू किया। जिस पर उसने ऐसा करने से मना किया। इसके बाद मंगलवार की सुबह वह अपने चार नंबर काउंटर में ड्युटी पर थी। सुबह करीब 10:30 बजे उसका सिस्टम बंद हो गया। सुपरवाईजर जीतू ङ्क्षसह को उसने यह जानकारी दी। यह सुनकर पांच नंबर काउंटर में काम करने वाले अभिजीत ङ्क्षसह ने गाली गलौंज शुरू करते हुए बाहर आकर रेशमी के काउंटर में तेज मुक्का से प्रहार किया। जिससे काउंटर का शीशा टूटकर रेशमी के दाहिनी आंख के नीचे लगा और उसके दाहिने हांथ की तीन अंगुलिया लहूलुहान हो गई। पुलिस ने आरोपी अभिजीत ङ्क्षसह के विरूद्ध भादवि की धारा 294,323,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो