scriptबगदरा अभ्यारण्य मे नहीं थम रहा जानवरों का शिकार | The hunting of animals is not stopping in Baghdara sanctuary | Patrika News

बगदरा अभ्यारण्य मे नहीं थम रहा जानवरों का शिकार

locationसीधीPublished: Feb 23, 2020 11:40:59 am

Submitted by:

op pathak

बगदरा अभ्यारण्य मे नहीं थम रहा जानवरों का शिकार, फिर शिकारियों के हांथो का शिकार मिला जंगली शुअर, आरोपी तक नहीं पहुंच पाया अभ्यारण्य अमला

सीधी। काले मृगों की शरणस्थली बगदरा अभ्यारण्य मे शिकार का क्रम नहीं थम पा रहा है। शिकारियों के द्वारा खुलेआम जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है। फिर भी विभागीय अमले के द्वारा शिकार न होने का दावा किया जा रहा है। अमले के दावे की पोल उस समय खुल गई जब एक बोरी मे बंद जंगली शुअर का शिकार पाया गया।
स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा बताया गया कि एक बाइक मे सवार दो युवकों के द्वारा जंगली ***** का शिकार कर उसे ले जाया जा रहा था, जिसे बगदरा अभ्यारण्य के अमले के द्वारा पकड़ा गया, जंगली ***** के मृत शरीर का दाह संस्कार किया गया और चोरी-छिपे आरोपियों को फरार कर दिया गया। वहीं विभाग के अधिकारियों के द्वारा दावा किया जा रहा है कि जंगली ***** का शिकार सोन नदी के किनारे एक बोरी मे बंद पाया गया है, जिसमें आरोपियों की सिनाख्त नहीं हो पाई है। यह जांच का विषय है यदि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा स्थानीय लोगों से पूंछतांछ की जाती है तो हकीकत सामने आ सकती है।
पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा-
मृत जंगली शुअर का शव बरामद होने के बाद उसका पंचनामा करवाया गया। पंचानामा उपरांत पशु चिकित्सकों को बुलाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्ट मार्टम उपरांत बीछी रेंज मे मृत जंगली ***** का दाह संस्कार कराया गया। अब इस ***** का शिकार करेंट लगाकर या अन्य तरीके से किया गया इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा।
मृत ***** का कराया गया है दाह संस्कार-
बगदरा अभ्यारण्य क्षेत्र मे एक बोरी मे बंद मृत ***** को स्थानीय अमले के द्वारा सोन नदी के किनारे बरामद किया गया है। जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद दाह संस्कार किया गया है। शिकार किस तरीके से किया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। आरोपियों की तलास की जा रही है।
राजीव रंजन
रेंजर, बगदरा अभ्यारण्य
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो